scriptBPSC APO Pre Result 2021: सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक | Sarkari Result: BPSC APO Pre Result 2021 Declared | Patrika News

BPSC APO Pre Result 2021: सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

Published: Apr 27, 2021 09:44:32 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

BPSC APO Pre Result 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। भर्ती परीक्षा के परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

BPSC APO Result 2021

UP PCS 2020 final result declared

BPSC APO Pre Result 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। भर्ती परीक्षा के परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो उम्मीदवार BPSC APO प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने रिजल्ट चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवार अपने बीपीएससी एपीओ परिणाम या तो आधिकारिक वेबसाइट से या patrika.com के पेज पर दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं।
Click Here For BPSC APO Prelims Result 2021

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 7 फरवरी को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणामों के साथ, बीपीएससी ने एपीओ प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी की है। जिन उम्मीदवारों को अपने प्रश्नों के जवाब पर संशय था और उसके लिए आपत्ति दर्ज करवाई थी, वे फाइनल आंसर की से उत्तर का मिलान करवा सकते हैं। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

तकनीकी स्टाफ के लिए निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई

How To Check BPSC APO Pre Result 2021
1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर जाएं
2. होमपेज पर दिए गए ‘सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा परिणाम’ के लिंक पर क्लिक करें
3. यह BPSC वेबसाइट के एक नए पेज पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा
4. यहां एक पीडीऍफ़ फाइल ओपन होगी, जिसमें अपना रोल नंबर सर्च करें
5. यदि आपका रोल नंबर स्क्रीन पर हाइलाइट किया गया है, तो आपने BPSC APO प्रारंभिक परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर लिया है
6. इस फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लेवें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो