scriptCBSE 12th Result 2018: क्षेत्रवार नतीजों में त्रिवेंद्रपुरम रीजन पहले स्थान पर रहा | Patrika News
रिजल्‍ट्स

CBSE 12th Result 2018: क्षेत्रवार नतीजों में त्रिवेंद्रपुरम रीजन पहले स्थान पर रहा

3 Photos
6 years ago
1/3

CBSE 12th Result 2018: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शनिवार को 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए है। इस बार का परीक्षा परिणाम 83.01 प्रतिशत रहा। उत्तरप्रदेश की गाजियाबाद की छ़ात्रा मेघना श्रीवास्तव ने 499 नंबर के साथ पहले स्थान पर रही।

2/3

क्षेत्रवार नतीजों की बात करें तो 12 CBSE Result 2018 में सबसे अधिक त्रिवेंद्रपुरम रीजन का परिणाम सबसे बेहतर रहा। त्रिवेंद्रपुरम रीजन से इस बार 97.32 फीसदी बच्चे पास हुए। जबकि चेन्नई रीजन 93.87 प्रतिशत रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दिल्ली रीजन रहा है जहां के 89.00 फीसदी बच्चे पास हुए।

3/3

इस बार भी CBSE 12th Result 2018 में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 88.31 और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 78.99 रहा। कक्षा 12वीं के छात्र अपना रिजल्‍ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.