रिजल्‍ट्स

Uniraj Result B.A. Part 1st : जल्द ही जारी होंगे कला स्नातक के परिणाम, यहाँ देखें

Uniraj Result B.A. Part 1st राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा सत्रांत परीक्षाओं के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं।

Jun 03, 2018 / 03:18 pm

Deovrat Singh

Uniraj Result B.A. Part 1st

Uniraj Result B.A. Part 1st राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा सत्रांत परीक्षाओं के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। स्नातक के परीक्षा परिणाम सबसे अंत में जारी किये जाते हैं। इसबार B. Com. 2018 के तीनों वर्षों के परिणाम एक साथ 28 मई को जारी कर दिए गए। जल्द ही बीएससी स्नातक के परिणाम किए जायेंगे। देखा जाये तो इसबार परीक्षाएं पूरी होने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं जांचने और परिणाम तैयार करने का कार्य शुरू हो गया था। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर जारी किये जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी अपने पास परीक्षा प्रवेश पत्र साथ में रखें। रोल नंबर और नाम के अनुसार अपना परिणाम देखा जा सकता हैं।

Uniraj B.A. Part 1st Result विश्वविद्यालय द्वारा तीनों वर्षों के परिणाम अलग -अलग तिथियों को जारी किये जायेंगे। कला वर्ग में सबसे ज्यादा विद्यार्थी होने के कारण परिणाम बनाने में और उत्तर पुस्तिका जांचने में बहुत समय लगता हैं। Uniraj Result B.A. Part 3rd सबसे पहले जारी किया जायेगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा बहुत सख्ती के साथ परीक्षा आयोजित करवाई जा रही हैं। सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रमों के परिणाम जारी किये जा रहे हैं, जिनमें लैंग्वेज से सम्बंधित कोर्स शामिल हैं।
Click Here And Download Rajasthan University B.A. Part 1st, 2nd And 3rd Result

स्नातक तृतीय और अंतिम वर्ष में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहता है। क्योंकि प्रथम और द्वितीय वर्ष में विद्यार्थियों को बहुत ही कम अनुतीर्ण किया जाता है। इसमें पेपर बैक रखकर आगे की कक्षा में प्रवेश हेतु योग्य माना जाता है। अंतिम वर्ष तक पेपर बैक को पास करने का समय विद्यार्थी के पास होता है। लेकिन अंतिम वर्ष में किसी भी पेपर में कम अंक लाने पर अनुतीर्ण या सप्लीमेंट्री आती है। सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन उसी स्तर में अक्टूबर – नवंबर महीने में होता है। Uniraj Result B.A. Part 1st इसी महीने जारी होगा।

Home / Education News / Results / Uniraj Result B.A. Part 1st : जल्द ही जारी होंगे कला स्नातक के परिणाम, यहाँ देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.