scriptबसपा ने रीवा, सतना और सिंगरौली की सीटों में घोषित किए प्रत्याशी, जानिए किसे मिली टिकट | BSP declares candidates in four seats | Patrika News

बसपा ने रीवा, सतना और सिंगरौली की सीटों में घोषित किए प्रत्याशी, जानिए किसे मिली टिकट

locationरीवाPublished: Sep 21, 2018 06:46:45 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

22 नामों की पहली सूची जारी करते हुए बसपा ने कहा है कि कांग्रेस उसकी शर्तों के आधार पर समझौते को तैयार नहीं

BSP

BSP declares candidates in four seats

रीवा. कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन को एक और झटका मिला है। गुरुवार को बसपा ने प्रदेश की 22 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें चार सीटें रीवा जिले की शामिल हैं। एक दिन पूर्व ही देवतालाब विधानसभा सीट से सीमा जयवीर सिंह सेंगर के नाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद 22 नामों की पहली सूची जारी करते हुए बसपा ने कहा हैकि कांग्रेस उसकी शर्तों के आधार पर समझौते को तैयार नहीं है, इस कारण सभी सीटों पर लडऩे की तैयारी की जा रही है।
इस सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
जिन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, उसमें मनगवां से विधायक शीला त्यागी, सिरमौर से पूर्वविधायक रामगरीब कोल, सेमरिया से पंकज सिंह पटेल एवं देवतालाब से सीमा जयवीर सिंह का नाम घोषित किया गया है। इसी तरह सतना के रैगांव से विधायक ऊषा चौधरी, अमरपाटन से छंगेलाल कोल, रामपुर बघेलान से रामलखन सिंह पटेल, सिंगरौली के चितरंगी से अशोक पैगाम, धौहनी से अवध प्रताप सिंह का नाम शामिल है। रीवा में उन्हीं सीटों पर अभी बसपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं, जहां पर समझौते के दौरान सीटें मांगी जा रही थी। चार-चार सीटों के फार्मूले में जिले की मनगवां, देवतालाब, सिरमौर एवं सेमरिया की सीटें बसपा मांग रही थी। कुछ नेताओं का मानना है कि अभी भी गुंजाइश बनी हुईहै क्योंकि कांग्रेस ने उक्त सीटों पर अपने प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किए हैं।
सीमा जयवीर सिंह
उम्र- 39 वर्ष
शिक्षा- हायर सेकंडरी
टिकट मिलने की प्रमुख वजह- सर्वे में लोकप्रियता, पति ने विधायक के बेटे को बड़े अंतराल से जिला पंचायत में हराया। क्षेत्र में सामाजिक कार्य, बसपा के मूल वोटों के साथ सवर्णों का समर्थन।
शीला त्यागी
उम्र- 39 वर्ष
शिक्षा- स्नातकोत्तर, पीएचडी
टिकट मिलने की प्रमुख वजह- वर्तमान विधायक, कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संपर्क। सदन में बेहतर पर्फामेंस।

रामगरीब कोल
उम्र- 62 वर्ष
शिक्षा- हाईस्कूल
टिकट की वजह – पूर्वमें त्योंथर से विधायक रहे हैं। सिरमौर विधानसभा में आदिवासियों का करीब २५ हजार से अधिक वोट।

पंकज सिंह पटेल
उम्र- 41 वर्ष
शिक्षा- एमएससी, एलएलबी
टिकट की वजह- पूर्व में भी सेमरिया से चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। क्षेत्र में लगातार सक्रियता। पूर्व सांसद देवराज के परिवार के सदस्य।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो