script33 के व्हीं अंडर ग्राउंड केबिल फॉल्ट, 8 घंटे में नई विद्युत लाइन खीची, जानिए क्यों | 33K Under-ground cable fault in rewa, new power line pulled in 8 hours | Patrika News

33 के व्हीं अंडर ग्राउंड केबिल फॉल्ट, 8 घंटे में नई विद्युत लाइन खीची, जानिए क्यों

locationरीवाPublished: Apr 09, 2020 10:23:34 am

Submitted by:

Lokmani shukla

शहर के विंध्य विहार कॉलोनी फीडर में 33 केव्हीं लाइन में फॉल्ट आने के बाद 8 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। इससे लॉकडाउन में घरों में कैद लोग गर्मी से परेशान रहे है।8 घंटे से अधिक समय सुधार नहीं होने पर वकैल्पिक व्यवस्था बनाकर नई विद्युत तार लाइन खीचकर सप्लाई प्रांरभ की है।

electic

1.5 crore dues on consumers availing 100 unit electricity bill scheme

रीवा। शहर के विंध्य विहार कॉलोनी फीडर में 33 केव्हीं लाइन में फॉल्ट आने के बाद 8 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। इससे लॉकडाउन में घरों में कैद लोग गर्मी से परेशान रहे है। आठ घंटे से अधिक विद्युत आपूॢत बाधित होने से लोग घरों से बाहर निकालने मजबूर हो गए है। वहीं अंडर ग्राउड केबिल में फॉल्ट आने के कारण 8 घंटे से अधिक समय सुधार नहीं होने पर वकैल्पिक व्यवस्था बनाकर नई विद्युत तार लाइन खीचकर सप्लाई प्रांरभ की है।
बताया जा रहा है कि अंडर पास में 33 केव्हीं की केबिल फ्लाट हो गई है। इससे दोपहर 12 बजे से विंध्य विहार, कालोनी, निपनियां, घोघर, पुष्पराज नगर सहित आसपास क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसकी जानकारी लगते विद्युत कंपनी के अधिकारी सुधार में लग गए है।केबिल में फॉल्ट सुधार करने ठेकेदार से बाहर से व्यक्ति बुलाए गए है। इसके बावजूद शाम तक सुधार नहीं हो पाया है। ऐसे में कार्यपालन यंत्री वकैल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए नई विद्युत लाइन खीची, लेकिन इस दौरान आठ घंटे से अधिक का समय लग गया । रात 8.30 बजे इन क्षेत्रों में सप्लाई प्रारंभ हुई।

शिकायत का अंबार
शहर के तीन से अधिक बड़ी आवासीय कॉलोनियों के विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण अमहिया पावर हाउस में शिकायतों का अंबार लग गया । हालाकि पावर हाउस के अधिकारियों द्वारा वजह बताने के बाद उपभोक्ता शांत हुए है।

शाम को मार्तंड फीडर में फॉल्ट
इसके बाद शाम को मार्तंड फीडर में एव्ही स्विच जलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के पास कॉलोनी में एक घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो