script68270 किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदी गई 42.68 लाख क्विंटल धान | 42.68 lakh quintal paddy purchased from 68270 farmers in support price | Patrika News

68270 किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदी गई 42.68 लाख क्विंटल धान

locationरीवाPublished: Jan 15, 2022 10:00:29 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

जिले भर में बनाए गए थे 124 केन्द्र, 69 केन्द्रों में आखिरी दिन हुई खरीदी

support price

support price

रीवा। जिले में किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदी का कार्य पूर्ण हो गया है। काफी संख्या में किसानों ने समर्थन मूल्य अपनी धान बेंची है। प्रशासन द्वारा धान खरीदी को लेकर की गई व्यवस्था के चलते अधिकांश केन्द्रों में समय पूर्व ही ख्ररीदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। आखिरी महज आधा सैकड़ा केन्द्रों में ही धान की खरीदी की गई है।
जिले में बनाए गए थे 124 केन्द्र
दरअसल जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 29 नवम्बर से शुरू हुई थी जिसके लिए प्रशासन ने 124 केन्द्र बनाए थे। इन केन्द्रों में किसानों से अपनी उपज बिक्री की हैघ्। अभी तक 68270 किसानों से प्रशासन ने धान खरीदी है। इन किसानों से 42 लाख, 68 हजार 360 क्विंटल धान खरीदी गई है। प्रशासन द्वारा किसानों से खरीदी गई धान को खरीदी केन्द्रों से उठाव करवाकर उन्हें गोदाम में जमा करवाया जा रहा है। हालांकि काफी संख्या में धान का उठाव प्रशासन पहले ही करवा चुका है। जिले के किसानों से खरीदी गई धान की अनुमानित कीमत 8 अरब 32 करोड़ रुपए बताई जा रही है जिसमें प्रशासन 6 अरब 76 करोड़ का भुगतान कर चुका है।
शेष किसानों से 20 तक होगी खरीदी
अन्य किसानों को भी जल्द भुगतान किया जायेगा। जिले के अधिकांश केन्द्रों में पहले ही खरीदी का कार्य पूर्ण हो चुका था और वे बंद हो गए थे। जिला कलेक्टर डा. इलैया राजा टी के द्वारा लगातार धान खरीदी की मानीटरिंग की गई जिसके परिणामस्वरूप छुटपुट शिकायतों को छोड़कर कहीं से गंभीर समस्या सामने आई और सभी किसानों से धान खरीदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
पंजीयन से वंचित 3498 किसानों से 20 तक प्रशासन खरीदेगा धान
15 जनवरी को धान खरीदी के आखिरी दिन जिले में करीब 3498 किसान पंजीयन से वंचित रह गए थे। उन सभी किसानों से प्रशासन धान खरीदेगा। उनके लिए 20 जनवरी तक खरीदी जारी रहेगी। इनमें करीब 1500 किसानों से शनिवार को खरीदी कर ली गई है और शेष किसानों से भी प्रशासन जल्द धान खरीदेगा। 20 के बाद भी जो किसान बच जायेंगे उनको टोकन जारी कर प्रशासन अगले दिन भी धान खरीदेगा। जिले का कोई भी किसान धान बेंचने से वंचित न रह जाये।
यूपी के व्यापारी को पहुंचाई करोडों की चोट
इस बार प्रशासन ने यूपी के व्यापारियों को भी करोड़ों की चोट पहुंचाई है। यूपी से धान लाकर रीवा जिले के विभिन्न खरीदी केन्द्रों में बिक्री का प्रयास करने लगे व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने खरीदी के दौरान बड़ी मात्रा धान जब्त की गई है। इसके साथ ही धान लोड करके लाने वाले वाहनों को भी जब्त किया गया है। प्रशासन ने अलग-अलग थानों मे 32 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें दो समिति प्रबंधक, 6 प्रभारी भी शामिल है। पकड़ी गई यूपी की धान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय के आदेश पर उनका निराकरण किया जायेगा।
शांतिपूर्ण खरीदी पर पीएस ने कलेक्टर को बधाई
रीवा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से धान की खरीदी होने पर पीएस ने कलेक्टर डा. इलैया राजा टी को बधाई दी है। प्रदेश में धान खरीदी के मामले में रीवा जिला अव्वल रहा है। खरीदी के दौरान कहीं भी वारदाने की कमी नहीं आई और न ही वारदानों की वजह से धान की बिक्री रुकी है। भुगतान व स्वीकृत पत्रक सहित अन्य कार्यों में रीवा जिले की स्थिति पूरे प्रदेश में अव्वल रही जिस पर पीएस ने कलेक्टर को बधाई दी है।
सभी केन्द्रों में पूरी हुई खरीदी
जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आखिरी दिन 69 केन्द्रों में खरीदी की गई है जबकि अन्य केन्द्रों में पहले ही कार्य पूर्ण कर लिया गया था। किसानों को खरीदी के बाद तत्काल भुगतान सुनिश्चित करवाया गया था और अधिकांश किसानों के खातों में रकम पहुंच गई है। जो किसान पंजीयन से वंचित रह गए है उनसे 20 जनवरी तक खरीदी करवाई जायेगी।
संजय सिंह, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति

ट्रेंडिंग वीडियो