scriptजानिए सीएमओ ने ऐसा क्या कहा कि नपं अध्यक्ष पहुंच गईं महिला थाने | abusing by CMO with nagar panchayat adhyaksha | Patrika News

जानिए सीएमओ ने ऐसा क्या कहा कि नपं अध्यक्ष पहुंच गईं महिला थाने

locationरीवाPublished: Mar 16, 2018 08:31:07 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

नपं अध्यक्ष ने सीएमओ पर लगाया गाली-गलौज कर आरोप, पुलिस जांच में जुटी, गाली-गलौज की आइडियो क्लिप पुलिस को सौंपी

abusing by CMO with nagar panchayat adhyaksha

abusing by CMO with nagar panchayat adhyaksha

रीवा. नगर पंचायत अध्यक्ष ने सीएमओ पर दैवेभो कर्मचारियों की नियमितीकरण में लेनदेन करने व उनके साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में शिकायत महिला थाने में की है जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला जिले के त्योंथर नगर पंचायत का है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मांझी ने नगर पंचायत सीएमओ पर गाली-गलौज कर विभागीय कार्यों में उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। सीएमओ द्वारा कार्यालय में सहयोग नहीं किया जाता है और न ही उनको फाइलें दी जाती है। सीएमओ आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते है।
नपं अध्यक्ष को दी गालियां
उन्होंने कार्यालय के एक कर्मचारी से मोबाइल पर बात करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष को अश्लील गालियां दी जिसकी आइडियो क्लिप भी उन्होंने बनाई है। शुक्रवार को नपं अध्यक्ष महिला थाने पहुंची और पुलिस इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही आइडियो क्लिप की सीडी भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को एकत्र करने में लगी है।

विनियमितीकरण में हुआ लेनदेन
अपने शिकायती पत्र में नपं अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सीएमओ द्वारा विनियमितीकरण में भी लेनदेन किया गया है। कार्यालय के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए पचास-पचास हजार रुपए लिए गए और उनका नियमितीकरण नहीं किया गया। कर्मचारियों ने इस संबंध में उनको जानकारी दी जिसकी उन्होंने जांच कराई तो शिकायत सही मिली। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के नाम पर कर्मचारियों से रुपए लिए है।
महिला होने के चलते करते हैं परेशान
उनको महिला होने के नाते परेशान किया जाता है। विनियमितीकरण में सीएमओ ने दैवेभो कर्मचारियों से रुपये लिये है। मोबाइल पर उनके लिए अश्लील गालियों का इस्तमाल किया है जिसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई हूं।
सुनीता माझी, नपं अध्यक्ष
मामले की जांच की जा रही है
नपं अध्यक्ष ने शिकायती पत्र दिया है जिसमें उन्होंने सीएमओ के द्वारा गाली-गलौज की जानकारी दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने एक सीडी भी सौंपी है जिसका भी परीक्षण कराया जायेगा। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आयेगी।
प्रियंका पाठक, महिला थाना प्रभारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो