scriptविवेकानंद पार्क में सफाई कर एबीवीपी ने मनाया युवा दिवस | ABVP celebrates Youth Day at Vivekananda Park | Patrika News

विवेकानंद पार्क में सफाई कर एबीवीपी ने मनाया युवा दिवस

locationरीवाPublished: Jan 13, 2019 10:30:10 am

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

टीआरएस कॉलेज, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया

ABVP celebrates Youth Day at Vivekananda Park

ABVP celebrates Youth Day at Vivekananda Park

रीवा.राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने विवेकानंद पार्क की सफाई की। मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक भास्कर मिश्रा रहे। नगर मंत्री शिवेश उपाध्याय ने बताया कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई की। विवेकानंद के विचारों को प्रस्तुत किया गया।

कहा,संगठित होकर ही हम देश को विश्व गुरु बना सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी, नगर सह मंत्री सम्राट गौतम, शिवकुमार सिंह, गुरुदत्त तिवारी, शिवम सिंह, किशन गौतम, मनु शुक्ला, सत्यम पांडे, अवनीश, आशुतोष चौबे, अतुल साहू, अभिषेक पांडे, अमन प्रताप सिंह, माखन यादव, अनुज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

एबीवीपी ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम किया। जिसमें जिला संयोजक विवेक पांडे, कार्यकारिणी सदस्य शशांक पांडे, एपीएसयू इकाई के अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, लाल सुन्दर सिंह, निखिल सेन, अमृतेश पांडे, दीपांकुर तिवारी, आशुतोष चौबे, माखन यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद के प्रेरणा को करें आत्मसात
शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नीता सिंह ने की। उन्होंने छात्र – छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणा को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन योग क्लब की संयोजक डॉ. उर्मिला शर्मा एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. वनिता मरकाम ने किया। संगीत विभाग की छात्राएं एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम में प्रध्यापक डॉ. सुधा सोनी, डॉ. एचजीआर त्रिपाठी , विभा श्रीवास्तव एवं उर्मिला शर्मा उपस्थित रहीं।

युवाओं को एक सूत्र में बांधने की दी प्रेरणा
टीआरएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में विवेकानन्द जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रामलला शुक्ल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. आरएन तिवारी ने की।

मुख्य अतिथि शुक्ल ने कहा कि, शिकांगों धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानन्द ने सम्पूर्ण विश्व के युवाओं को एक साथ चलने एवं एक सूत्र में बाधने की प्रेरणा दी। उस धर्म सभा में उपस्थित विश्व के विभिन्न धर्मावलंबियों को इस बात का एहसास कराया कि सभी धर्मों का संगम एकेश्वर में होता है। सभी धर्म का ईश्वर एक है। कार्यक्रम में डॉ. अजय शंकर पाण्डेय, डॉ. शिप्रा द्विवेदी, डॉ. गायत्री मिश्रा, डॉ. संजय शंकर मिश्र, डॉ. प्रदीप त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. पूनम मिश्रा, शंखवती खरे, भूपेन्द्र ङ्क्षसह, डॉ. अमित तिवारी सहित कई प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

 

याद किए गए स्वामी विवेकानंद
शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। छात्र नेता आलोक तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों का जिक्र किया। इस अवसर पर विशाल अग्निहोत्री, रितिक, मिर्जा समद, अखिल, आकाश, अमन, आशुतोष, शिवांश आदि उपस्थित रहे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो