scriptहाथ से हथकड़ी खिसका कर पुलिस वाहन से कूदकर भागा आरोपी | Accused ran away from police vehicle | Patrika News

हाथ से हथकड़ी खिसका कर पुलिस वाहन से कूदकर भागा आरोपी

locationरीवाPublished: Nov 19, 2019 12:15:16 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

चोरहटा पुलिस ने किया था गिरफ्तार, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मामला

Arrested

Arrested

रीवा. हाथ से हथकड़ी खिसका कर आरोपी पुलिस वाहन से कूदकर फरार हो गया। भीड़भाड़ वाले बाजार में घटना से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। आरक्षक ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। चोरहटा पुलिस ने मारपीट व रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी विनोद मांझी निवासी इटौरा थाना विश्वविद्यालय को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसका जेल वारंट बन गया। आरोपी सहित दो अन्य लोगों को पुलिस हथकड़ी बांधकर जीप से जेल दाखिल करने ले जा रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन अस्पताल चौराहे के समीप पहुंचा तभी उसने धीरे से हथकड़ी खिसका कर हाथ बाहर निकाल लिया। गाड़ी के रुकते हुए गेट खोलकर कूद गया। पुलिसकर्मी जब तक गाड़ी से बाहर निकलते तब तक वह भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। घटना से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। आरोपी को पकडऩे के लिए तत्काल थाना को सूचना दी गई। आरक्षक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई जहां पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 224 का मामला दर्ज कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि हथकड़ी ढीली रह गई थी जिसका फायदा उठाकर उसने हाथ बाहर निकाल लिया।
चोरहटा पुलिस ने बाईपास में घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को पकडऩे के लिए चोरहटा थाने के पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाईपास के समीप घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया जिसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस उससे घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। उक्त आरोपी को अब सिविल लाइन पुलिस अपने मामले में रिमांड में लेगी।
जेल लेजारही थी पुलिस
शिवेंद्र सिंह, सीएसपी ने बताया कि चोरहटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसका न्यायालय से जेल वारंट बनने पर पुलिस उसे जेल दाखिल करने के लिए जा रही थी। अस्पताल चौराहे के समीप हथकड़ी खिसका कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ मामला दजज़् हुआ है। देर रात आरोपी घेराबंदी करके पकड़ लिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो