महिला की हत्या कर की खुदकुशी
बताया गया कि सोमवती मिश्रा (45) पति सच्चितानंद मिश्रा निवासी गढ़वा घर में अकेले थी। पति मतदान केंद्र गए थे। उसी समय आरोपी चंद्रमणि तिवारी (40) निवासी गढ़वा चुपके से घर के अंदर घुस आया और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला का पूरा सिर फट गया। घटना के बाद आरोपी खून से सना हथियार लेकर वहां से भाग निकला। उसको घर भागते देख परिवार के अन्य सदस्य अनहोनी की आशंका पर जब घर के अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में महिला पड़ी मिली। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं इसी दौरान आरोपी ने भी घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास जाकर आम के पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
पत्नी करती थी किसी और से चैटिंग, समझाने पर भी नहीं मानी, पति ने उठाया खौफनाक कदम
तीन माह पहले की थी छेड़खानी
बताया गया है कि आरोपी ने तीन माह पूर्व महिला के साथ छेड़खानी की थी। वह महिला को काफी समय से परेशान कर रहा था। उस समय महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद वह लगातार महिला सहित उनके घर वालों को समझौता करने का दबाव डाल रहा था। जब महिला केस वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहा था।