scriptतौल में गड़बड़ी पर आक्रोशित किसानों ने जताया विरोध, अपना कांटा लेकर पहुंचे | Angry farmers protested against disturbances in weights | Patrika News

तौल में गड़बड़ी पर आक्रोशित किसानों ने जताया विरोध, अपना कांटा लेकर पहुंचे

locationरीवाPublished: May 25, 2020 01:48:15 am

Submitted by:

Anil singh kushwah

मझगवां खरीद केन्द्र में हर तौल में छह किलो का आ रहा था अंतर

Entering wheat tehsildar canceled registration of farmer

Entering wheat tehsildar canceled registration of farmer

रीवा. समर्थन मूल्य पर चल रही खरीद में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। अब मझगवां के खरीद केन्द्र में किसानों ने आरोप लगाया है कि यहां पर हर तौल में छह किलो का अंतर आ रहा है। केन्द्र में तैनात कर्मचारियों ने कांटे के साथ छेड़छाड़ की है और किसानों को घाटा पहुंचा रहे हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर तक भी पहुंची है। पैपखरा गांव के किसान विकास सिंह ने शिकायत में कहा है कि सेवा सहकारी समिति मझियार के अंतर्गत खरीद केन्द्र मझगवां में चना लेकर आए थे।
जांच का दिया आश्वासन
इसके पहले घर पर तौल कराया था, केन्द्र में पहुंचने पर हर बोरी में छह किलो का अंतर आ रहा था। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों के सामने आपत्ति उठाई तो कर्मचारियों ने अभद्रता शुरू कर दी और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी होने पर अन्य किसान भी जमा हो गए। इसके बाद किसानों ने अपने घरों से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा मंगाया और अलग-अलग कांटों में उक्त चने की तौल की गई तो किसानों के सभी कांटे एक समान बता रहे थे और केन्द्र का अलग था।
प्रशासन ने शांत कराया मामला
इसकी शिकायत मिलने पर रीवा से अधिकारियों की टीम पहुंची, पहले तो किसानों की बातों को अनसुना करने का प्रयास किया गया, जिसके चलते किसान वाहन के सामने खड़े हो गए। इस कारण पुलिस भी बुलाई गई, काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही बाद में मामले को शांत कराया गया और कहा गया है कि इसकी जांच होगी।
कई दिनों से परेशान थे किसान
खरीद केन्द्रों में तौल के नाम पर मनमानी की आशंका किसानों को पहले से ही हो रही थी, इसलिए मझगवां के केन्द्र में पहुंचने से पहले घर पर सभी बोरियों की तौल की गई थी। जब केन्द्र में पहुंचने पर अंतर आया तो हंगामा शुरू हो गया। मौखिक रूप से पहले भी किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो