scriptMP election 2018: भारत को टुकड़े-टुकड़े करने वाला या फिर भारत माता की जय बोलने वाला चाहिए | Assembly Election: India needs to chant, or to say the glory of Mother | Patrika News

MP election 2018: भारत को टुकड़े-टुकड़े करने वाला या फिर भारत माता की जय बोलने वाला चाहिए

locationरीवाPublished: Oct 29, 2018 01:22:35 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन में युवाओं में भरा जोश

assembly-election-india-needs-to-chant-or-to-say-the-glory-of-mother

assembly-election-india-needs-to-chant-or-to-say-the-glory-of-mother

रीवा. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा रविवार को भाजपा युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने युवाओं को मुख्यमंत्री के संषर्घ की कहानी सुनाकर युवाओं में जोश भरा और कहा कि हर जीवन संघर्ष मांगता है। सामाजिक संघर्ष करने की जिसकी ताकत होती है, राजनीति सुलेमान वहीं होता है। आने वाला चुनाव भारत की अस्मिता का चुनाव है। आप को तय करना पड़ेगा कि भारत को टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोगों का भारत चाहते हैं या फिर भारत माता की जय जो बोलता है उसका भारत।
राजनीति में संपर्क, संघर्ष और संवाद
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का नाम लेकर कहा, देश के जितने बड़े नेता हुए हैं वह युवा मोर्चा के माध्यम से ही पार्टी के शीर्ष पदों पहुंचे हैं। इस लिए युवा मोर्चा के कार्यतकर्ता घर-घर संपर्क शुरू कर दें। राजनीति में संपर्क, संघर्ष और संवाद करना होगा। तब समाज स्वीकार करता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, क्रांति और शांति से समाज में जगह बनती है। कुछ लोग भ्रंति फैला रहे हैं। शांति का संदेश विवेकानंदजी ने दिया है।
गांव-गांव गूंज रहा विवेकानंद का शांति का संदेश
इसलिए युवाओं को एक मौका है कि वे गांव-गांव जाकर शांति का संदेश दे और प्रदेश में चौथीबार सरकार बनाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री का संबोधन भी स्क्रीन पर दिखाया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री जितेन्द्र लटोरिया, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महापौर ममता गुप्ता, जिपं उपाध्यक्ष विभा पटेल, मनीषा पाठक युवा मोर्चा के विवेक पाण्डेय, राजेश साकेत सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बूथ स्तर पर करेंगे कैंप
प्रभात झा ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा, बूथ स्तर पर जाएं और सरकार की नीतियां बताएं। वोटरों को भाजपा के विचारों से रुबरू कराएं और एक-एक बूथ पर नजर रखें और उन्हें सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। बेरोजगारी के लिए उन्हें मुख्यमंत्री की योजनाएं गिनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो