रीवाPublished: Oct 18, 2023 05:48:34 pm
Shailendra Sharma
MP ELECTION 2023 पूर्व विधायक ने वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा से दिया इस्तीफा।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दल बदल का सिलसिला जारी है। रूठने-मनाने का दौर भी जारी है, इसी बीच मध्यप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यहां ये भी बता दें कि अभय मिश्रा और उनकी पत्नी नीलम मिश्रा जो कि पूर्व विधायक हैं करीब दो महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और अब एक बार फिर अभय मिश्रा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।