script

मछली मारने के बहाने युवक पर जानलेवा हमला

locationरीवाPublished: Sep 25, 2019 01:41:00 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

सिटी कोतवाली थाने के रानी तालाब में हुई घटना, दो गिरफ्तार

attack on a young man

attack on a young man

रीवा. मछली मारने के बहाने युवक को ले जाकर उसके पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया और उसे बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गये। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाने के रानी तालाब की है। अफसर खान निवासी बिछिया थाना सिटी कोतवाली को पड़ोस में रहने वाला शहशाह खान रात करीब नौ बजे अपने कर्मचारी अरुण वर्मा के साथ मछली मारने रानी तालाब ले गया था। वहां पर युवक के साथ दोनों का विवाद हो गया।उन्होंने डंडे से युवक की बेदम पिटाई की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अचेत हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें :-जुनून ऐसा भी: खुशबू ने यूट्यूब पर कुश्ती का दाव-पेंच सीख राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा

स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी

स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी जिस पर युवक की बहन सुलताना बेगम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना की सूचना दी जिस पर डायल 100 ने अचेत पड़े युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बहन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि दोनों युवक उसे मछली मारने के लिए ले गए थे और वहां पर हमला किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए है।

ट्रेंडिंग वीडियो