scriptअवैध शराब बिक्री के आरोपी ने पुलिस वाहन पर किया हमला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी | Attack on policeman | Patrika News

अवैध शराब बिक्री के आरोपी ने पुलिस वाहन पर किया हमला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

locationरीवाPublished: Jun 24, 2019 01:24:02 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

अवैध शराब बिक्री के आरोपी, तीन नामजद

Attack on policeman

Attack on policeman

रीवा. अवैध शराब बिक्री के आरोपी ने रविवार की सुबह पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है जिनकी तलाश की जा रही है। घटना शाहपुर थाने के बर्रेही गांव की बताई जा रही है। शाहपुर थाने की पुलिस रविवार की सुबह करीब 11 बजे बर्रेही गांव अवैध शराब बिक्री के आरोपी रवि सिंह को पुलिस कोर्ट में पेश होने की हिदायत देने के लिए गई थी। जैसे ही पुलिस उसके दुकान पहुंची तो आरोपी नहीं मिला। घर पहुंचने पर उसका पिता महेन्द्र सिंह मिला जो पुलिस के साथ विवाद करने लगा। किसी तरह पुलिस उसको समझाइश देकर वापस लौटने लगी तभी आरोपी रवि सिंह अपने पिता महेन्द्र सिंह व एक अन्य के साथ पुलिस पर हमला कर दिया। चलती गाड़ी में पुलिस वाहन पर डंडे बरसाए जिससे उसका कांच टूट गया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना थाने को दी गई जिस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उसके पहले ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तलाश की जा रही है। पुलिस वाहन पर हमलेे की घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
अवैध शराब की पैकारी
हमला करने वाला आरोपी गांव में अवैध शराब की पैकारी चलाता है। पुलिस ने उसे को कई बार गिरफ्तार किया है। वह दुकान से शराब लाकर उसको गांव में बिक्री करता है। हर समय उसके पास शराब खरीदने वालों का आना-जाना लगा रहता है।
न्यायालय में हाजिर होने की जारी हुई थी नोटिस
आरोपी रवि सिंह के खिलाफ अवैध शराब बिक्री का मामला दर्ज हुआ था। वह नोटिस के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था और सोमवार को इस मामले में चालान पेश होना था। जिस पर आखिरी बार पुलिस उसे न्यायालय में हाजिर होने के लिए कहने के लिए गई थी। लेकिन आरोपी पहले से ही पुलिस पर हमले की योजना बनाकर बैठे हुए थे और अचानक वाहन पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो