scriptसीमेंट की अनाधिकृत बिक्री रोकने पर ट्रेडर्स संचालक ने साथियों के साथ सरेराह उपनिरीक्षक पर किया हमला | Attack on Sub-Inspector | Patrika News

सीमेंट की अनाधिकृत बिक्री रोकने पर ट्रेडर्स संचालक ने साथियों के साथ सरेराह उपनिरीक्षक पर किया हमला

locationरीवाPublished: Oct 16, 2019 10:49:26 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

चाकघाटथाने के बघेड़ी में घटना से मची अफरा-तफरी, घायल उपनिरीक्षक को अस्पताल में भर्ती,-विवाद की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, 13 लोगों को हिरासत में लिया

attack on police and criminal anarchy in madhyapradesh

सांसत में पुलिस। फाइल फोटो

रीवा. अनाधिकृत रूप से सीमेंट की बिक्री कर रहे ट्रेडर्स संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपनिरीक्षक पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से पूरे कस्बे में तनाव का वातावरण बना हुआ है। चाकघाट थाने के बघेड़ी में स्थित सुनील ट्रेडर्स द्वारा सीमेंट की अनाधिकृत रूप से बिक्री की जा रही थी। चाकघाट थाने के उपनिरीक्षक नीरज दुबे ने उसकी दुकान के ट्रैक्टर को पकड़ लिया और ट्रेडर्स संचालक को पकड़कर थाने लाने लगे। उसी समय अचानक संचालक सुनील केशरवानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपनिरीक्षक पर हमला कर दिया। सरेराह उनके साथ जमकर मारपीट की जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्काल घायल उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उपनिरीक्षक की शिकायत पर थाने में ट्रेडर्स संचालक समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है। करीब 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

एलएनसी कंपनी की सीमेंट की अनाधिकृत बिक्री का था विवाद
ट्रेडर्स संचालक द्वारा एलएनसी कंपनी की सीमेंट की अनाधिकृत बिक्री का विवाद था। कंपनी के अधिकारियों ने चाकघाट थाने में दो दिन पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें यहां के व्यापारियों द्वारा मंडला से सीमेंट लाकर बिक्री करने की जानकार दी थी। उक्त शिकायत पर उपनिरीक्षक नीरज दुबे उक्त ट्रेडर्स संचालक की दुकान गए थे जहां उसने सुबह रसीद पेश करने की जानकारी दी थी। सुबह रसीद पेश करने के बजाय ट्रेडर्स संचालक सीमेंट की बिक्री कर रहा था जिस पर ट्रैक्टर सहित उसे पकड़कर थाने लाने का प्रयास कर रहे थे तभी उसने हमला कर दिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पंकज कश्ेारवानी, आकाश केशरवानी, बबलू माझी, मनीष द्विवेदी, सुमित केशरवानी, देवेश केशरवानी, बीस केशरवानी, हर्ष केशरवानी, अरुणोदय मिश्रा, देवेन्द्र बुनकर, तीरथ प्रसाद साकत, रमेश केशरवानी, जालिम उर्फ रविशंकर निवासी बघेड़ी शामिल है। इसके अतिरिक्त घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

व्यापारियों ने बंद कराया बाजार
उधर इस घटना को लेकर बघेड़ी में व्यापारी भी आंदोलन की राह पकड़ लिये है। व्यापारियों ने बुधवार को बघेड़ी बाजार बंद कराया और पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया है। बाजार में बंद कर मिलाजुला असर देखने को मिला। पुलिस के खिलाफ सुबह से ही तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि इस मामले में पुलिस बेकसूरों का फंसा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्जकर रही है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाये जिससे वास्तविकता सामने आ सके।
मामला दर्जकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया
सुनील ट्रेडर्स के संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपनिरीक्षक पर हमला किया था जिसमें वे घायल हुए हैं। मामला दर्जकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेडर्स संचालक के खिलाफ सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों ने बाहर से सीमेंटलाकर बिक्री की शिकायत की थी।
शेर अली खान, थाना प्रभारी चाकघाट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो