scriptआधा दर्जन बदमाशों ने सरेराह युवक पर बरसाये चाकू | Attack on young man on the road | Patrika News

आधा दर्जन बदमाशों ने सरेराह युवक पर बरसाये चाकू

locationरीवाPublished: Jul 07, 2018 06:50:14 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

सिविल लाइन थाने के सिरमौर चौराहे में हुई घटना, युवक को लाया गया अस्पताल

Attack on young man on the road

Attack on young man on the road

रीवा. बाइक से आधा दर्जन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सरेराह आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। घायल युवक को अस्पताल लाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बैकुंठपुर थाना अन्तर्गत खैर निवासी अमन सिंह (20) शुक्रवार की सांयकाल करीब पांच बजे सिरमौर चौराहा किसी काम से आया था। युवक तानसेन काम्पलेक्स के पीछे पहुंचा तभी बाइक से आये आधा दर्जन लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। सरेराह आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा। अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। भीड़भाड़ एकत्र होते देख आरोपी मौके से फरार हो गये। इस दौरान एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई जो घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले आई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में पुलिस ने युवक का बयान लेने का प्रयास किया लेकिन वह ज्यादा नहीं बोल पा रहा था। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अब युवक की हालत सुधरने का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही आरोपियों की पहचान हो पायेगी। शहर की कानून व्यवस्था के लिए अपराधी चुनौती बने हुए है।आये दिन शहर में चाकूबाजी व लूट की घटनाएं हो रही है। इन घटनाओं से शहर की शांति व्यवस्था खतरे में पड़ गई है।
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जन भर घायल
एक अन्य घटना में शुक्रवार की तड़के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना मेंं दर्जन भर लोग घायल हुए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। पूरे मोहल्ले में तनाव का वातावरण बना हुआ है। नईगढ़ी थाना अन्तर्गत लालगंज निवासी अकबल अहमद पिता सत्तर खां 75 वर्ष मकान का निर्माण करवा रहे थे। उसी दौरान सरबर खान 38 वर्ष ने अपनी जमीन बताते हुए उस पर आपत्ति की। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। लाठी, राड लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े जिससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस घटना में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद विवाद को शांत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से चार लोगों को संजय गांधी अस्पताल के लि रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष से अकबाल खां 75 वर्ष, महबूब खान 35 वर्ष, युनूस उर्फ अयूब खां 24 वर्ष, अयूब खां 35 वर्ष, सुल्तान खान 38 वर्ष, बरीनुन्निशा 6 0 वर्ष, सफीरुन्निशा 55 वर्ष निवासी लालगंज व शहीद खान 30 वर्ष निवासी पहाड़ी थाना शाहपुर व दूसरे पक्ष से सरबर खान 38 वर्ष, जुम्मन खान 6 6 वर्ष, इस्लाम खान 27 वर्ष, जुमेरात खान 22 वर्ष शामिल है। घटना से उत्पन्न तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो