स्थानीय लोगों ने देखा युवक का शव
घटना हनुमना थाना अन्तर्गत प्रतापगंज की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क से करीब पांच सौ मीटर दूर शव पड़ा देखा जो आम के झाड़ के नीचे पड़ा हुआ था। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ड राजकुमार बरकड़े ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किये। उसके शरीर में धारदार हथियार से आधा दर्जन चोट के निशान थे। उसके बांये हांथ की कोहनी में गहरे निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि गुप्ती से उस पर हमला किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास काफी देर तक तलाश की लेकिन आरोपियों से जुड़ा कोई सुराग नहीं लग पाया है।

शिनाख्त होने पर परिजनों को दी गई सूचना
मृतक की पहचान हरिदास कौल (३५) निवासी ग्राम खूंटा थाना प्रतापगंज के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वह बीती शाम घर से निकला था जिसके बाद लापता हो गया। देर रात जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। पूरी तरह तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला। सुबह उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

दोस्तों के साथ की थी शराब पार्टी, संदेहियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ की तो अहम जानकारियां पुलिस को मिली है। मंगलवार की शाम उसने कुछ दोस्तों के साथ वहां शराब पार्टी की थी। काफी देर तक वे बैठकर शराब पीते रहे। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों के बीच ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उन्होंने युवक की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस उन दोस्तों की तलाश कर रही है जिनसे पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आएगी।