scriptऑटो को एक रूट में नहीं दे सकते परमिट , जानिए क्यो | Auto can not be given in a root permit know why | Patrika News

ऑटो को एक रूट में नहीं दे सकते परमिट , जानिए क्यो

locationरीवाPublished: Dec 06, 2017 12:45:54 pm

Submitted by:

Lokmani shukla

ऑटो का रूट निर्धारण में नियमों का पेंच,शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 65 सौ से अधिक ऑटो, यातायात बेलगाम

Rewa

ऑटो को एक रुट में नहीं दे सकते परमिट जानिए क्यो

रीवा। शहर में बेलगाम ऑटो संचालन को व्यवस्थित करने के लिए रूट संचालन में नियम आड़े आ रहे है।। नियमों का हवाला देकर आरटीओ ऑटो का रूट निर्धारित करने से हाथ खड़े कर रहे है।। ऑटो का रूट निर्धारित न होने से यातायात व्यवस्था पटरी पर लाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
एसपी ने दिया था प्रस्ताव
शहर में लगातार ऑटो की संख्या बढऩे से बेलगाम यातायात को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आकाश जिंदल ने ऑटो के रूट निर्धारित करने का प्रस्ताव सड़क सुरक्षा समिति में रखा था, लेकिन अभी रूट निर्धारण की प्रक्रिया लंबित पड़ी है।
स्टेट कैरिज वाहन नहीं है ऑटो
आरटीओ ने रूट निर्धारण करने से इंकार कर दिया है। आरटीओ कहना है कि ऑटो स्टेट कैरिज वाहनों के रूप में दर्ज नहीं है। इसलिए इन वाहनों को नियमत: परमिट जारी नहीं किया जा सकता है। ऑटो को नगर निगम सीमा के अंदर सभी स्थानों पर चलने के लिए परमिट जारी किया जा रहा है।
सड़कों व चौराहों पर जाम
शहर में लगातार ऑटो की संख्या बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि सड़क व चौराहो में जाम की स्थित बन रही है। शहर के चार प्रमुख रूट रतहरा से रेलवे स्टेशन, बिछिया से रेलवे स्टेशन, सिरमौर चौराहा से विश्वविद्यालय एवं सिरमौर चौराहा रेलवे स्टेशन रूप पर 65 सौ से अधिक ऑटो दौड़ रहे है।।
प्रतिबंध के बाद एक हजार नए ऑटो
ऑटो की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर ने धारा 144 का प्रयोग करतें हुए ऑटो फायनेंस करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी एक साल में 1 हजार नए ऑटो पंजीकृत हो गए।
एक रुट में 16 सौ ऑटो
शहर में लगातार ऑटो की बढ़ती संख्या ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गया। एक रुट में 16 सौ से अधिक ऑटो दौड़ रहे है। इससे अन्य वाहनों को चलने के जगह नहीं मिल पा रही है।
यही रफ्तार से ऑटो की संख्या बढ़ती रही तो शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो