रीवा

महिला को गोली मारने की धमकी देकर आटो चालक ने 12 हजार समेत मंगलसूत्र लूटकर फरार

सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ था मामला, ऑटो नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी

रीवाAug 20, 2019 / 11:23 am

Shivshankar pandey

Auto driver escaped by robbing Mangalsutra along with 12 thousand by t

रीवा। इलाज के लिए आई महिला को आटो में सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उससे नगद रुपए व मंगलसूत्र लूट ली। घटना से हडक़ंप मच गया। आटो नम्बर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
इलाज के लिए आई थी रीवा
घटना सिविल लाइन थाने के हेडगेवार नगर की बताई जा रही है। राधा साकेत पति राजेश साकेत 23 वर्ष निवासी जमोड़ी जिला सीधी रात करीब साढ़े आठ बजे न्यू बस स्टैण्ड आई थी। शंकर नर्सिंग होम में महिला के परिवार का सदस्य भर्ती था जिसके इलाज के लिए महिला पैसा लेकर रीवा आई थी। रात साढ़े आठ बजे वह नर्सिंग होम जाने के लिए आटो में सवार हुई थी। आटो में दो बदमाश पहले से सवार थे। आटो में सवार बदमाश महिला को धमकाने लगे। आटो चालक बार-बार जेब में हांथ डालकर गोली निकालने की धमकी दे रहा था।
धमकाकर छीने रुपए
बदमाश उसे हेडगेवार नगर की तरफ ले गए जहां महिला के पास रखे 12 हजार रुपए नगद व मंगलसूत्र छीन लिया। बदमाशों ने महिला को आटो से उतारा और वहां से फरार हो गए। किसी तरह महिला स्थानीय लोगों की मदद लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हुलिया के आधार पर बदमाशों को पकडऩे के लिए सभी बीटों को प्वाइंट दिया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। महिला ने आटो का 6167 नम्बर देखा था जिसमें उक्त बदमाश सवार थे। पुलिस उक्त नम्बर के आधार पर आटो की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।
आए दिन महिलाओं के साथ हो रही लूट
शहर में आटो को बदमाशों ने लूट का जरिया बना लिया है। आटो में बदमाश घूमते है और सवारियों को बैठाकर उनका पैसा चोरी कर लेते है। इसमें कामयाब नहीं हुए तो उसे लूटकर फरार हो जाते है। आए दिन लोग इन बदमाशों का शिकार होते है। कई बार बाहर से आने वाले लोग इन बदमाशों का शिकार बन जाते है।

Home / Rewa / महिला को गोली मारने की धमकी देकर आटो चालक ने 12 हजार समेत मंगलसूत्र लूटकर फरार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.