scriptबघेली बोली नागवार गुजरी तो लड़की ने तोड़ दी शादी, जानिए क्या था मामला | Bagheli Bid Nagraj Gujari So Girl broke her marriage, know what was th | Patrika News

बघेली बोली नागवार गुजरी तो लड़की ने तोड़ दी शादी, जानिए क्या था मामला

locationरीवाPublished: May 17, 2019 09:24:43 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

होटल में चल रहा था सगाई का कार्यक्रम, लड़के के परिजन बघेली में कर रहे थे बातचीत

rewa

Bagheli Bid Nagraj Gujari So Girl broke her marriage, know what was th

रीवा। बघेली बोली में बातचीत करना लड़के वालों को भारी पड़ गया। लड़के और उसके परिजनों को बघेली में बातचीत करते देख लड़की ने सगाई से इंकार कर दिया। लड़की के इस कदम से पूरा परिवार सकते में आ गया। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा लेकिन बात नहीं बनी। अंतत: दोनों परिवार के बीच रिश्ता टूट गया। जानकारी के अनुसार शहर के एक होटल में नवजोड़े का सगाई समारोह गुरुवार को चल रहा था। सगाई समारोह से दोनों परिवारों के लोग एकत्र हुए थे जो कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे थे।
लड़के के परिजन बघेली में कर रहे थे बात

इस दौरान लड़के सहित उसके घर वालों ने आपस में बातचीत के लिए बघेली बोली का इस्तेमाल कर रहे थे। यह सुनकर लड़की भड़क गई और उसने इसका विरोध करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के इस कदम से पलक झपकते ही शादी की खुशियां हवा हो गई। लड़की का साफ कहना था कि लड़का सहित परिजन बघेली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और घर का यह माहौल उसके लिए उपयुक्त नहीं है। इस दौरान परिजनों ने उनको समझाईश देने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के लोग युवती को काफी देर तक समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह नहीं मानी। अंतत: सगाई की रस्म नहीं हो पाई। घटना से दोनों परिवार हैरान है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों से काफी संख्या में लोग आए थे, जो शादी टूटने से दु:खी थे।
साफ्टवेयर इंजीनियर है लड़की
वैवाहिक आयोजन में बंधने वाले दोनों परिवार रीवा के ही रहने वाले हंै। युवती साफ्टवेयर इंजीनियर है और महराष्ट्र में काम करती है। उसने पढ़ाई भी बाहर से की थी। वहीं लड़का ठेकेदारी का काम करता है और पूरा परिवार शहर में घर बनवाकर रहता है। युवती को लड़के के घर का माहौल अपने अनुरूप नहीं लग रहा था। जिससे उसने यह कदम उठाया।

ट्रेंडिंग वीडियो