scriptतीन बहनों के साथ मारपीट, जानिए क्या था मामला | Beat with three sisters, know what was the matter | Patrika News

तीन बहनों के साथ मारपीट, जानिए क्या था मामला

locationरीवाPublished: Jun 24, 2019 09:07:22 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

जवा थाने के सितलहा में हुई घटना, छेडख़ानी का लगाया आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की कर रही जांच

patrika

Beat with three sisters, know what was the matter

रीवा। लेनदेन के विवाद पर रविवार की रात आधा दर्जन लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन बहनों समेत अन्य लोग घायल हो गए। देर रात उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना जवा थाने के सितलहा गांव की है। यहां रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में किराने की दुकान संचालित करते है।
दुकान में बैठी थी बहनें
रविवार की रात उनकी दुकान में उनकी तीन पुत्रियां बैठी हुई थी। रात में गांव के ही फिरोज सहित अन्य युवक सामान खरीदने पहुंचे जिनसे युवती ने उधारी का पैसा मांगा। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। तैश में आए युवकों ने तीनों बहन पर हमला कर दिया और राड व डंडे से उनकी जमकर पिटाई की जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर अंदर मौजूद दादा, दादी सहित परिवार के अन्य लोग बीचबचाव करने आए तो उन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। भीड़भाड़ एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उनको देर रात संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों बहनों की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का आरोप था कि आरोपियों द्वारा अक्सर बेटियों के साथ छेडख़ानी की जाती है जिसको लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
सुबह पुलिस मौके पर पहुंची
इस घटना की सूचना सुबह पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल से पीडि़त के बयान लिये गए। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
मामला दर्ज किया गया
लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने हमला किया था जिसमें परिवार के लोग घायल हुए है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरएल धुर्वे, थाना प्रभारी जवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो