24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरम्मत के लिए विद्युत लाइन बंद करने पर उपद्रवियों ने ऑरपेटर से की मारपीट

पनवार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

2 min read
Google source verification
Beating with electric operator

Beating with electric operator

रीवा. विद्युत लाइन बंद होने से नाराज लोगों ने ऑपरेटर की धुनाई कर दी जिसमें उसको चोटे आई है। पीडि़त ने मरम्मत के लिए लाइन काटी थी जो लोगों को नागवार गुजरी। पीडि़त ने शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पनवार थाना अन्तर्गत रामबाग सब स्टेशन में पदस्थ ऑपरेटर वरुण कुमार मिश्रा निवासी बरेती कला के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की है। रामबाग के समीप विद्युत लाइन का तार टूट गया था जिसे जोडऩे के लिए लाइनमैन दिनेश कुशवाहा ने विद्युत आपूति बंद कराई थी। लाइनमैन खंभे में चढ़कर विद्युत लाइन का तार जोड़ रहा था। बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे आरोपी दिवाकर सिंह सहित अन्य लोगों ने ऑपरेटर को लाइन चालू करने को बोला। मरम्मत की बात बोलकर जब ऑपरेटर ने लाइन चालू करने से मना कर दिया तो आधा दर्जन लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। कार्यालय के अंदर उसे जमकर पीटा जिसमें वह घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया।

गुण्डा टैक्स न देने पर ऑटो चालक को पीटा
सवारी छोड़कर आ रहे ऑटो चालक को गुंडा टैक्स न देने पर युवकों ने सरेराह जमकर मारपीट की जिसमें पीडि़त घायल हो गया। सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत रतहरा निवासी विपिन पटेल 36 वर्ष रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर उसे जिऊला छोडऩे गया था। रात में वह सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था, तो रतहरा तिराहा के समीप उसे आरोपी ददोल पटेल, सोनू साकेत व बबलू आदिवासी ने रोक लिया। आरोपियों ने चालक से गुण्डा टैक्स की मांग की जिसे देने से पीडि़त ने इंकार कर दिया। इस बात से नाराज आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारीपट की। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गये तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सरेराह बस कंडेक्टर से मारपीट
बस में सवार यात्री से हुए विवाद पर आधा दर्जन लोगों ने कंडेक्टर के साथ जमकर मारपीट की। मां शारदा ट्रेवल्स बस सवारी लेकर रीवा से हनुमना तरफ जा रही थी। बस मनगवां में पहुंचने पर उसमें सवार यात्री भूपनारायण मिश्रा ने कंडेक्टर ऋषिकेश सोनी निवासी चंदेह से रुपयों की मांग की। कंडेक्टर ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो यात्री ने अपने परिजनों को फोन कर बुलवा लिया। मऊगंज थाने के पन्नी मोड़ के समीप पहुंचने पर आधा दर्जन लोग पहले से सड़क के किनारे खड़े थे जिन्होंने कंडेक्टर को नीचे उतारकर उसके साथ जमकर मारपीट की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।