scriptसर्राफा कारीगर पर कट्टा अड़ाकर बाइकर्स ने लूटे 53 हजार रुपए | Bikers loot 53 thousand rupees by putting a sack on bullion artisan | Patrika News

सर्राफा कारीगर पर कट्टा अड़ाकर बाइकर्स ने लूटे 53 हजार रुपए

locationरीवाPublished: Jan 27, 2020 01:51:18 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

मऊगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

patrika

Bikers loot 53 thousand rupees by putting a sack on bullion artisan

रीवा। सर्राफा कारीगर से कट्टा अड़ाकर बाइक सवार बदमाशों ने रुपए छीन लिये। घटना से दहशतजदा पीडि़त थाने जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाया। दूसरे दिन उसने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मऊगंज कस्बे की बताई जा रही है।

ससुराल से लौट रहा था घर
सर्राफा कारीगर महेन्द्र कुमार सोनी निवासी सुंदरपूर्वा थाना मऊगंज अपनी ससुराल तिउनी धवैया थाना मनगवां गया हुआ था। वहां से 53 हजार रुपए उधार लेकर वह अपने घर लौट रहा था। सांयकाल करीब 6 बजे वह जैसे ही मऊगंज के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इस दौरान युवक कुछ समझ पाता उससे पहले ही बदमाशों ने जेब से कट्टा निकालकर उस पर तान दिया। बदमाशों ने उसके पास रखे 53 हजार रुपए लूट लिये।
दहशतजदा पीडि़त घर भागा
बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिससे वह थाने तक नहीं जा पाया और सीधे घर चला गया। दूसरे दिन वह शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा। घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की पहचान हुई है जिनके खिलाफ नामजद शिकायत उसने दर्ज कराई है। आशंका जताई जा रही है कि हाइवे में लूटपाट करने वाले बदमाशों का गिरोह का एक बार फिर सक्रिय हो गया है जो घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
दो दिन तक काटा चक्कर, सिफारिश के बाद दर्ज हुआ मामला
पीडि़त दो दिनों तक चक्कर काटता रहा लेकिन पुलिस ने उसके साथ लूट होने की घटना स्वीकार नहीं कर रही थी। अंतत: पीडि़त को सिफारिश करवानी पड़ी जिस पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया। यह घटना 22 जनवरी की शाम की थी और 23 जनवरी को वह शिकायत दर्ज करवाने थाने आया था लेकिन पुलिस ने उसे पुलिस ने फर्जी शिकायत दर्ज करवाने की बात बोलकर चलता कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो