scriptloksabha chunav 2019 : भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा पहुंचे महामृत्युंजय के दरबार में, मांगा जीत का आशीर्वाद | BJP candidate Janardhan Mishra reached Shiv temple | Patrika News

loksabha chunav 2019 : भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा पहुंचे महामृत्युंजय के दरबार में, मांगा जीत का आशीर्वाद

locationरीवाPublished: May 23, 2019 12:12:37 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

छठवें राडंड में 19 हजार से अधिक वोटो से रहे आगे

BJP candidate Janardhan Mishra reached Shiv temple

BJP candidate Janardhan Mishra reached Shiv temple

रीवा. सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ गई थी। भाजपा प्रत्याशी सांसद जर्नादन मिश्रा जहां सुबह नहा-धोकर सीधे महामृत्युंजय के दरबार में किला परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने महामृत्युंजय भगवान महादेव का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से जीत का आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूजा कराई।

भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने पत्रिका से कहा कि उनका भगवान तो जनता ही है। जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है। जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रीवा में मोदी जी के विकास कार्यों को लोगों ने सराहा है। जिससे भाजपा के पक्ष में लहर है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बन रही है।
10 am तक गणना होने तक सांसद मिश्रा लगभग 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। उनको जहां 36 हजार 741 वोट मिले थे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी को 1706 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी विकास पटेल को महज 6645 वोट ही मिल सके थे।

सांसद के घर में समर्थकों की भीड़
उधर सांसद जनार्दन मिश्रा के घर में समर्थकों की भीड़ सुबह से ही पहुुंचने लगी थी। जिलेभर के कार्यकर्ता उनके घर पहुंचकर उत्साह बढ़ाते रहे। वहीं इसके पहले सुबह भाजपा प्रत्याशी ने स्वयं अपनेे मतगणना एजेंटों को सामग्री देकर गणना के लिए रवाना किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो