रीवा

भाजपा सरकार ने प्रदेश का 2677 करोड़ कम किया बजट, कांग्रेस ने उठाया यह कदम

विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस ने धरना देकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रीवाJul 21, 2019 / 09:00 pm

Lokmani shukla

BJP government reduced budget of 2677 crore

रीवा। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बजट में प्रदेश के 2677 करोड़ रुपए की कटौती और भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरुद्ध भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा दी गई धमकी पर कड़ा एतराज जताया है।
धरना स्थल में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास का वादा करने वाली मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश में बजट में कटौती कर सौतेला व्यवहार किया गया। इसके लिए भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी । भारतीय जनता पार्टी देश के लोकतंत्र व्यवस्था को लगातार कुचलने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पीडि़त दलित परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को चुनार किले में नजर बंद कर दिया, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने भी कहा कि प्रियंका को रोका जाना राजनैतिक सजिश है।
धरने का संचालन कांग्रेस नेता रविशंकर तिवारी एवं आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नामदेव ने किया। धरने में मुख्य रुप से नेता सरदार प्रहलाद सिंह, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, चंद्रमणि शुक्ला, बबीता साकेत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सीमा सिंह, अर्चना द्विवेदी, शिव प्रसाद प्रधान, लखन लाल खंडेलवाल, मखदूम खान, वसीम राजा , राकेश तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष शहीद मिस्त्री, गजेंद्र द्विवेदी, लियाकत अली, रामायण पांडे, भूपेंद्र सिंह मुन्ना, प्रवक्ता बृजेश पांडे, गोविंदास तिवारी, ममता सिंह, पार्षद नजमा बेगम, सज्जन पटेल, गोविंद शुक्ला, अकरम खान, धनेंद्र सिंह, जाहिदा बी, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशुधर सिंह, नृपेंद्र सिंह, आनंद सिंह, नरेंद्र सिंह तिवारी, रजनीश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.