scriptआपसी सहमति से चुने गए भाजपा मंडल अध्यक्ष | BJP Mandal President elected by mutual agreement | Patrika News

आपसी सहमति से चुने गए भाजपा मंडल अध्यक्ष

locationरीवाPublished: Nov 16, 2019 09:53:01 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

स्थानीय समिति एवं अध्यक्षों से राय-मशविरा के बाद लिया गया निर्णय

BJP Mandal President elected by mutual agreement

BJP Mandal President elected by mutual agreement

रीवा. भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए प्रत्येक मंडल में स्थानीय समितियों से विचार-विमर्श किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात साहू, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, सह निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र गुप्ता की देख-रेख में मंडल चुनाव प्रभारियां ने अपने मंडलों में पहुंचकर कर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस संबंध में चर्चा की।
35 से 40 वर्ष के बीच के कार्यकर्ता से ही मण्डल अध्यक्ष के लिए नाम मांगे गए। बाद में जिला स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ, जिला व मंण्डल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों से व्यापक चर्चा की गर्ई। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
मंडलवार घोषित किए अध्यक्ष
मनगवां विधानसभा क्षेत्र के मनगवां मंडल अध्यक्ष नमावर सिंह, रामपुर सर्किल संतोष कुशवाहा एवं लालगांव मंडल अध्यक्ष सुनील पाण्डेय, देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के रघुराजगढ़ मंडल में सुनील अग्निहोत्री, देवतालाब संजय सोनी, त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के त्योंथर मंडल में राजनारायण तिवारी, गढ़ी समीर सिंह, रायपुर सोनौरी दिलीप मिश्रा, गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोविन्दगढ़ प्रदीप त्रिपाठी, गुढ़ कपूरचंन्द्र सोनी, रायपुर कर्चुलियान उपेन्द्र सिंह, मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के मऊगंज मंडल में राजेश वर्मा, खटखरी मुद्रिका पटेल, हनुमना सुनील शुक्ल, सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के सिरमौर मंडल में विजय सोनी, जवा पुष्पराज सिंह, डभौरा ओमप्रकाश उर्मलिया एवं सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के सेमरिया मंडल में अरूणेन्द्र तिवारी, शाहपुर उत्कर्ष पटेल एवं बनकुईया मंडल में मनीष चन्द्र शुक्ला को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
रीवा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष
रीवा विधानसभा क्षेत्र शहरी के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के अध्यक्ष प्रकाश सोनी, दीन दयाल धाम मंडल के शिवम द्विवेदी, अटल मंडल के शेखर सचदेवा एवं रीवा ग्रामीण का डॉ. भूपेन्द्र सिंह को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
भाजपा ने युवाओं को दी मंडलों की बागडोर
भाजपा मंडल के चुनाव में 35 से 40 वर्ष का फार्मूला लागू किया गया है। किसी भी मंडल का अध्यक्ष 40 से ऊपर का नहीं है। रामपुर सर्किल,गढ़ी एवं रायपुर सोनौरी को छोड़ दिया जाए तो अय सभी मंडलों के अध्यक्ष 40 से नीचे के हैं। भाजपा ने मंडलों में युवाओं को बागडोर सौंपी है। इसके जरिए वह युवाओं में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो