scriptभाजपा विधायक का टोल प्लाजा पर 6 घंटे हंगामा, तीन घंटे बंद रही वसूली | BJP MLA 6-hour commotion on toll plaza | Patrika News

भाजपा विधायक का टोल प्लाजा पर 6 घंटे हंगामा, तीन घंटे बंद रही वसूली

locationरीवाPublished: Jun 19, 2019 11:54:58 am

Submitted by:

Rajesh Patel

मनगवां-हनुमना फोनलेन के डेढ़ हजार से अधिक किसानों को नहीं मिला मुआवजा, धरने पर बैठे मऊगंज विधायक, पंद्रह दिन की मोहलत पर हटे विधायक

BJP MLA 6-hour commotion on toll plaza

BJP MLA 6-hour commotion on toll plaza

BJP MLA 6-hour commotion on toll plaza
rajesh kumar patel IMAGE CREDIT: patrika
रीवा. मनगवां-हनुमना फोरलेन में भूमि अधिग्रहीत करने के बाद करीब डेढ़ हजार से अधिक भू-स्वामियों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराज मऊगंज विधायक ने हनुमना के मसुरिहा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक के साथ धरने पर मौजूद भू-स्वामियों ने मुआवजा नहीं तो टोल वसूली बंद करो का नारा लगाते हुए करीब तीन घंटे तक वाहनों को मुफ्त में जाने दिया।
विधायक की सूचना पर पहुंचे अफसर
टोल प्लाजा पर धरने की सूचना पर अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे। इस दौरान सैकडा़ेे की संख्या में जुटे लोगों का कड़ा विरोध देख अफसरों के हाथ-पांच फूल गए। अफसरों के द्वारा पंद्रह दिन के मोहलत मांगे जाने पर धरना खत्म हुआ।
हाइवे में जमीन अधिग्रहीत कर मुआवजा देना भूले जिम्मेदार
रीवा-मनगवां वाया हनुमना फोरलेन के लिए देवतालाब से लेकर हनुमना बार्डर तक डेढ़ हजार से अधिक भू-स्वामी का मुआवाजा पांच साल से नहीं दिया जा रहा है। कागजी प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर किसानों को आज तक मुआवा नहीं मिला।
विधायक ने केन्द्र को लिखा पत्र, फिर किया प्रदर्शन
मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप पटेल ने केन्द्र सरकार सहित जिला प्रशासन को पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक का तर्क कि थ्री-ए का प्रकाशन करने के बाद थ्री-डी का प्रकाश नहीं किया जा रहा है। जिससे भू-स्वामियों को मुआवाजा नहीं मिल रहा है। छह माह पहले थ्री-ए का प्रकाशन दोबारा कराया गया। प्रकाशन के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी थ्री-डी का प्रकाश नहीं कर रहे हैं।
दोबारा प्रकाशन के बाद भी छह माह बीते
छह माह बाद दोबारा प्रक्रिया ठप हो जाएगी। इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर को भी पत्र दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टोल प्लाजा के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। टोल प्लाजा पर भीड़ देख अफसरों के हाथपांव फूल गए। प्रदर्शन सुबह ११ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान मातेश्वरी पांडेय, प्रकाश चौरसिया, ज्ञानेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह, पूनम गुप्ता, मोहनलाल कचेर सहित पांच सौ से अधिक लोग मौजूद रहे। विधायक ने पंद्रह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित सौंपा है।
तीन घंटे तक बाधित रही वसूली
रीवा-हनुमना मार्ग पर बार्डर में स्थित हनुमना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान करीब तीन घंटे तक वसूली ठप रही। विधायक के साथ धरने पर पहुंचे ग्रामीणों ने टोल प्लाजा की वसूली को यह कहते हुए रोक दिया कि किसानों को मुआवाजा नहीं तो वाहनों से वसूली बंद करो। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब तीन घंटे तक वाहनों को मुफ्त में जाने दिया गया।
पंद्रह दिन की मोहलत पर खत्म हुआ धरना
हनुमना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान पहुंचे अफसरों ने विधायक से पंद्रह दिन की मोहलत मांगी है। अधिकारियों ने भू-स्वामियों के मुआवजा के भुगतान के लिए थ्री-डी के प्रकाशन सहित हाइवे पर पेड़, पानी, ट्रामा सेंटर सहित अन्य मिलने वाली सुविधाओं को फौरीतौर पर चालू करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भू-स्वामियों के थ्री-डी प्रकाशन के लिए पंद्रह दिन की मोहलत मांगी है। करीब छह घंटे तक धरना चला।
ये रहीं प्रमुख मांगे
टोल प्लाजा से 15 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के वाहनों से वसूली बंद की जाए
टोल रोड पर जनसुविधा केन्द्र बनाए जाएं
अधूरे निर्माण पर टोल वसूली बंद की जाए
टोल संचालक पौधरोपड़ कराएं
मोटवा बायपास पर फ्लाईओवर बनाया जाए

ट्रेंडिंग वीडियो