scriptपंद्रह साल बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे भाजपा के सांसद, विधायक | BJP MP, MLA, landed on the road after fifteen years | Patrika News

पंद्रह साल बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे भाजपा के सांसद, विधायक

locationरीवाPublished: Jan 22, 2019 12:29:51 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

कांग्रेस सरकार का भाजपाइयों ने फूंका पुतला, कहा प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहद खराब

BJP MP, MLA, landed on the road after fifteen years

BJP MP, MLA, landed on the road after fifteen years

रीवा. कानून-व्यवस्था सुधरने की मांग को लेकर पिछले 15 साल में पहली बार भाजपा के सांसद और विधायक सड़क पर उतरे। न केवल कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका बल्कि प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। सरेआम नेताओं की हत्या हो रही है तो आम आदमी कहां से सुरक्षित रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा रीवा नगर के शिल्पी प्लाजा चौक में सांसद जर्नादन मिश्रा, संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, विधायक नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, पंचूलाल प्रजापति, केपी त्रिपाठी, श्यामलाल द्विवेदी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश उजागर किया।
सांसद ने कहा-अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण
इस दौरान सांसद जर्नादन मिश्र ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था नाकाम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होती जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं और उन्हे राजनीतिक संरक्षण देकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराने का दौर चल रहा है। प्रदेश के अंदर एक से बढ़कर एक नृशंस हत्यायें हो रही हैं और कानून का राज पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। गृह मंत्री के क्षेत्र में जिस तरह भाजपा मण्डल अध्यक्ष की निर्मम हत्या की गई अत्यंत शर्मनाक है। वहीं रीवा जिले में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। अगर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था संभाल नहीं सकती तो उसको सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
सरकार विरोधी लगाए नारे
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन में महापौर ममता गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश गर्ग, महाबली गौतम, राम सिंह, बीरेन्द्र गुप्ता, प्रबोध ब्यास, सतीश सोनी, सरोज रावत, मनीषा पाठक, नरेन्द्र गुप्ता, दीनानाथ वर्मा, विवेक गौतम, कल्पना श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राघवेन्द्र द्विवेदी, अरुण सिंह, दयानन्द तिवारी, शंकर सिंह, राजनारायण तिवारी, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ला, विवेक शास्त्री, संजय गुप्ता, अश्वनी शर्मा, सीएल रावत, संजुला सिंह, जीवनलाल साकेत, अनुज गुप्ता, प्रकाश सोनी, सतीष सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो