scriptMP BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर किया पलटवार, बोले… | BJP MP state president Sharma hit back at Congress leader Kamal Nath | Patrika News

MP BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर किया पलटवार, बोले…

locationरीवाPublished: Oct 24, 2021 04:04:55 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-विधानसभा अध्यक्ष के बेटे राहुल गौतम के वायरल ऑडियो पर दिया नपा तुला जवाब

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा

रीवा. BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया। बोले, वह अनर्गल आरोप लगाते हैं। सूबे की जनता कांग्रेस को इससे पहले उपचुनावों में जवाब दे चुकी है। अब रैगांव की जनता भी भाजपा को वोट देने और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का मन बना चुकी है।
बता दें कि शनिवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सूबे की भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी सवालों के घेरे में लिया था। उन्होंने रैगाव की जनता से पूछा था कि साढ़े तीन दशक तक भाजपा को चुना मगर भाजपा ने दिया क्या? इस पर भाजपा नेता ने मीडिया के सवालों के जवाब में शर्मा ने कहा कि रैगांव उप विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बढ़त बनाए है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रदेश की जनता हर बार जवाब देती है, लेकिन वो जनता का जवाब मानने को तैयार नहीं।
ये भी पढें- रैगांव के मतदाताओं से कमलनाथ ने की ये अपील

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने रीवा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के बेटे राहुल गौतम के वायरल ऑडियो संबंधी मीडिया के सवाल पर कहा कि जिसके साथ यह घटना घटी है वह उचित प्लेटफार्म में जाकर अपनी शिकायत करें। जांच के बाद जो भी निर्णय शासन या प्रशासन को लेना होगा, वह लेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो