scriptकिसानों को लेकर 20 जनवरी को सड़कों पर आंदोलन करेगी भाजपा, सांसद का ऐलान | BJP MP will announce streets on January 30 in rewa,farmers news | Patrika News

किसानों को लेकर 20 जनवरी को सड़कों पर आंदोलन करेगी भाजपा, सांसद का ऐलान

locationरीवाPublished: Jan 29, 2020 01:28:29 pm

Submitted by:

Lokmani shukla

धान खरीदी केन्द्रो में बैठे किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार से आरपार की लड़ाई लडेंगी। इसके लिए 20 जनवरी को भाजपा सभी हाइवे व जिला पहुंच मार्ग में चकाजाम कर प्रदर्शन करेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी सांसद जर्नादन मिश्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह, गिरीश गौतम, पंचूलाल प्रजापति, प्रदीप पटेल, शयामलाल द्विवेदी, केपी त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से दी है

BJP MP will announce streets on January 30 for farmers

BJP MP will announce streets on January 30 for farmers

रीवा. धान खरीदी केन्द्रो में बैठे किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार से आरपार की लड़ाई लडेंगी। इसके लिए ३० जनवरी को भाजपा सभी हाइवे व जिला पहुंच मार्ग में चकाजाम कर प्रदर्शन करेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी सांसद जर्नादन मिश्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह, गिरीश गौतम, पंचूलाल प्रजापति, प्रदीप पटेल, शयामलाल द्विवेदी, केपी त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से दी है।
वर्तमान में दस हजार से अधिक किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर इस कड़ाके की ठंड में धान खरीदी केन्द्रों पर पड़े हुए है। इसके बाजवूद सरकार ने इन किसानों के प्रति असंवेदनाशीलता जताते हुए खरीदी को लेकर अभी तक निर्णय नहीं ले पाई है। जबकि इस संबंध में कई बार प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से अवगत कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। भाजपा विधायकों ने प्रदेश कांगे्रस सरकार पर आरोप लगाया कि रीवा में सभी विधायक भाजपा के होने से सरकार उपेक्षा कर रही है, लेकिन इसके लिए भाजपा किसानों के हितों पर आरपार की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान किसान के कर्ज माफी व बिजली के बिलों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। विधायकों ने कहा कि सरकार हर मोर्चो पर विफल साबित हुई है। पिछले एक साल में कोई भी वचन पूरा नहीं कर पाई है। जिससे अब भाजपा को सड़क पर आना पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो