scriptरीवा में भाजपा नेता प्रभात झा नेताओं पर हुए नाराज, यह रही प्रमुख वजह | bjp news, rewa madhya pradesh | Patrika News

रीवा में भाजपा नेता प्रभात झा नेताओं पर हुए नाराज, यह रही प्रमुख वजह

locationरीवाPublished: Jun 11, 2018 10:12:32 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे रीवा रीवा, बुद्धिजीवियों से किया संपर्क
 

rewa

bjp news, rewa madhya pradesh

रीवा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा रीवा पहुंचे, यहां समाज के प्रबुद्ध वर्ग से उन्हें चर्चा करनी थी और सरकार की उपलब्धियां गिनाना था। पार्टी नेताओं ने समाज के लोगों को बुलाने के बजाय कार्यकर्ताओं को ही बैठक में बुला दिया, जिस पर वह नाराज भी हुए। कहा कि जिनके साथ चर्चा करना था वह आए ही नहीं मतलब आना व्यर्थ ही रहा है। हालांकि इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
कोई आंख उठाकर देख नहीं सकता
केन्द्र की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं द्वारा संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने रीवा में बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ लोगों ने एनडीए की सरकार को बहुमत दिया है, बीते चार वर्षों में सरकार ने उसके अनुसार ही काम किया है। राष्ट्र निर्माण और स्वाभिमान को आगे बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। डोकलाम और सर्जिकल स्ट्राइक ने बता दिया है कि देश की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भ्रष्टाचार पर सरकार ने नकेल कसी है।
भाजपा का एजेंडा विकास का, कांग्रेस फैला रही नफरत
प्रभात झा ने कहा कि सरकार विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। देश की जनता इन्हें नकारती जा रही है और यह अब तक अपने किए पर विचार करने को तैयार नहीं हैं। सरकार की अन्य कई योजनाओं की उपलब्धियां उन्होंने गिनाई और कहा कि भाजपा चाहती है कि विकास की चर्चा बुद्धिजीवियों के बीच हो।
इस बार प्रदेश में अधिक सीटें जीतेंगे
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि प्रदेश में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर कहा कि पूर्व से अधिक सीटें इस बार जीतेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी सरकार की उपलब्धियां रखी। इस दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर एके श्रीवास्तव, भाजपा नेता केशव पाण्डेय, बुद्धसेन पटेल, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजलाल कोल, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, डॉ. राजेश आर्या, गौरव तिवारी, प्रबोध ब्यास, योगेन्द्र शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। संपर्क अभियान के तहत शहर के बड़े ठेकेदार विजय मिश्रा के घर पर भी प्रभात झा पहुंचे।
बोले हम आए थे बुद्धिजीवियों से चर्चा करने यहां संगठन के लोग
भाषण के दौरान प्रभात झा ने भाजपा के स्थानीय नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम तो यहां पर बुद्धिजीवियों से चर्चा के लिए आए थे। लेकिन यहां कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता ही मौजूद हैं। हालांकि मामले को संभालते हुए यह भी कहा कि इसमें उनकी भी गलती है कि कई बार कार्यक्रम तय हुआ, जिससे आयोजन में कठिनाइयां आईं होंगी।
नाश्ता टिफिन में भी हुए शामिल
करीब एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह रीवा से नाश्ता टिफिन अभियान की शुरुआत करेंगे। जहां पर कार्यकर्ताओं के घर से लाए गए नाश्ते को साथ में बैठकर करेंगे। कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते सीएम इस अभियान को शुरू नहीं कर पाए लेकिन प्रभात झा सोमवार को रीवा पहुंचे और स्थानीय राजनिवास सर्किट हाउस में लंच का कार्यक्रम रखा। जिस दौरान उन्होंने भोजन किया वहां पर पार्टी के नेता और कुछ चिन्हित कार्यकर्ता ही मौजूद रहे। पूर्व से इसकी सूचना नहीं होने के चलते यह भव्य रूप से आयोजित नहीं हो सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो