scriptMP के इस जिले में CM और इलाकाई MLA के होर्डिंग पर छपी तस्वीर पर पोती कालिख | Black color paste on photo of CM and MLA in Rewa | Patrika News

MP के इस जिले में CM और इलाकाई MLA के होर्डिंग पर छपी तस्वीर पर पोती कालिख

locationरीवाPublished: Aug 17, 2021 07:05:45 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-मनगवां विधानसभा क्षेत्र के तेंदुआ कोठार गांव का मामला

कालिख पुती होर्डिंग

कालिख पुती होर्डिंग

रीवा. ऐसा भी क्या कि किसी मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के होर्डिंग में लगे चित्र पर कालिख पोत दी जाए। लेकिन शरारती तत्वों का क्या, वो कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही हुआ है जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के तेंदुआ कोठार गांव में। हालांकि अभी तक किसी ने इसकी शिकायत पुलिस ने नहीं की है, पर ये कालिख पुता पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वैसे इस वारदात को मानसिक विकृति का द्योतक माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक इस घटना को रात में अंजाम दिया गया है। दरअसल ये होर्डिंग गांव के एक यात्री प्रतीक्षालय पर लगी थी, जिसे अवांछनीय तत्वों ने बिगाड़ने दी है। जानकारी के अनुसार मनगवां विधानसभा के तेंदुन कोठार गांव में विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय बनवाया गया है। प्रतीक्षालय के होर्डिंग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति की तस्वीर लगी है। उनका नाम भी अंकित हैं। इस मामले में किसी तरफ से पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। लेकिन भाजपा से जुडे़ लोग खूफिया तरीके से यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर यह किसकी हरकत हो सकती है।
लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ इस तरह की छेड़छाड़ निंदनीय है। इस पर लोगों का कहना है कि जिसने भी ऐसा किया है उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता यह पता लागने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर यह किसने किया है। माना जा रहा है कि आरोपी का पता लगने के बाद शायद मामला दर्ज करवाया जाय। हालत यह है कि शहर से लेकर कई गावों में लोगों के पास यह फोटो है। अब इस मामले में लोग अपने-अपने हिसाब से तर्क दे रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो