scriptBreaking News rewa : बनारस घूमने जा रहे फ्रांसीसी दम्पति सड़क हादसे में घायल | Breaking News rewa : French couple injured in road accident | Patrika News

Breaking News rewa : बनारस घूमने जा रहे फ्रांसीसी दम्पति सड़क हादसे में घायल

locationरीवाPublished: May 10, 2019 07:27:29 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

मऊगंज बाईपास में गाय से टकरा गई थी उनकी बाइक

Breaking News rewa : French couple injured in road accident

Breaking News rewa : French couple injured in road accident

रीवा. बाइक सवार फ्रांसीसी दम्पति रीवा में सड़क हादसे का शिकार हो गए। वे बनारस घूमने जा रहे थे लेकिन मऊगंज बायपास में गाय से उनकी बाइक टकरा गई। स्थनीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
फ्रांस के निवासी मोनटेलर अपनी पत्नी के साथ भारत घूमने के लिए आए थे। शुक्रवार को वे पत्नी के साथ बाइक में सवार होकर बनारस जा रहे थे। दोपहर वे जैसे ही मऊगंज बायपास के समीप पहुंचे तभी अचानक सड़क में गाय आ गई। उनकी बाइक, गाय से टकरा गई। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें दम्पति घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग पहुंच गये। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
संजय गांधी अस्पताल में भर्ती
मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। फ्रांसीसी दम्पति के मुताबिक वे कुछ दिन पूर्व ही भारत घूमने के लिए आए थे और शुक्रवार को बाइक क्र. डीएल 2 एसपी 6605 में सवार होकर बनारस जा रहे थे। अचानक गाय सामने आ गई जिससे उनकी बाइक टकरा गई और यह हादसा हो गया। बताया कि उनका इलाज हो रहा है।
डीएसबी के अधिकारी पहुंचे
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग की डीएसबी शाखा के अधिकारी संजय गांधी अस्पताल पहुंच गये और उन्होंने घायल दम्पति से घटना की जानकारी ली। विदेशियों के घायल होने की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाती है ताकि उनके दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया को पूर्ण की जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो