scriptरात में अकेले सो रही बेवा महिला से देवर ने किया बलात्कार | Brother-in-law raped Beva woman sleeping alone at night | Patrika News

रात में अकेले सो रही बेवा महिला से देवर ने किया बलात्कार

locationरीवाPublished: Nov 14, 2019 10:19:39 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

रात में अकेले सो रही बेवा महिला से देवर ने किया बलात्कार

relative_rape.jpg

Brother-in-law raped Beva woman sleeping alone at night

रीवा। मप्र के रीवा जिले में बेवा महिला को उसके सगे देवर ने हवस का शिकार बनाया है। घर में अकेली महिला के साथ बलात्कार कर उसे घर से निकाल देने की धमकियां दी। किसी तरह पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पनवार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला रात को अपने घर में अकेले सो रही थी। उसका पुत्र बाहर मजदूरी करने गया है। करीब 11 बजे उसका सगा देवर कमरे के अंदर घुस आया और पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने मां से बोलकर घर से निकाल देने की धमकी दी और चला गया।
डरी-सहमी महिला कई दिनों तक घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दे पाई। बाद में उसने अपनी मां को घटना से अवगत कराया जो उसे लेकर मंगलवार को थाने पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घर में दबिश देकर देवर को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो