रीवा

सर्राफा व्यापारी को ऐसे पकड़ाए एक लाख के नकली रत्न, जानिए क्या है मामला

सिविल लाइन पुलिस को दी घटना की जानकारी, ठग फरार

रीवाAug 07, 2019 / 09:22 pm

Shivshankar pandey

Bullion trader caught fake gems worth one lakh, know what is the matte

रीवा। एक दिन पूर्व सर्राफा व्यापारी को दो शातिर दिमाग ठगों ने नकली रत्न पकड़ा दिए है। बड़ी सफाई से उन्होंने सर्राफा व्यापारी को झांसे में लेकर नकली रत्न बेंचकर फरार हो गए। इसका पता चलने पर व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। हालांकि अभी तक पुलिस इस घटना की शिकायत दर्ज होने से इंकार कर रही है।
दो की संख्या में युवक आए
सिविल लाइन थाना अन्तर्गत शिल्पी प्लाजा में स्थित बृजवासी ज्वेलर्स में मंगलवार को दो की संख्या में युवक आए थे जिन्होंने व्यापारी को रत्न सस्ते दाम पर बेंचने का झांसा दिया। उन्होंने व्यापारी को विभिन्न प्रकार के रत्न दिखाए जिसे उन्होंने निर्धारित रेट से कम में देने का प्रलोभन दिया। उनके नापाक इरादों को व्यापारी समझ नहीं पाए और उन्होंने दोनों ठगों से रत्न खरीद लिये। करीब एक लाख रुपए का भुगतान भी उन्होंने कर दिया। पैसा लेने के बाद बड़ी सफाई से दोनों बदमाश वहां से निकल गए।
जांच में नकली निकले रत्न
व्यापारी के होश उस समय उड़ गए जब जांच करने पर उन रत्नों में से कई नकली थे। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने कुछ असली रत्न दिखाए थे और उसके साथ नकली रत्न उनको पकड़ा गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।
सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए ठग
उक्त दोनों ठग दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुए है। कैमरे में उनकी पूरी गतिविधियां रिकार्ड हो गई है जिसके फुटेज उन्होंने पुलिस को भी दिये है। इस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि दोनों ठगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दोनों कहीं बाहर के हो सकते है।
दुकान संचालक ने दी है सूचना
बृजवासी ज्वेलर्स के संचालक ने कुछ नकली रत्न बेंचने की जानकारी दी है। दो लोग उनकी दुकान में आकर एक लाख रुपए कीमत के रत्न बेंचकर गए है। इस घटना की अभी तक शिकायत थाने में दर्ज नहीं है।
शशिकांत चौरसिया, थाना प्रभारी सिविल लाइन
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.