scriptभाभी को देवर ने जिंदा जलाया, गिरफ्तार | burnt alive by Woman, arrested | Patrika News

भाभी को देवर ने जिंदा जलाया, गिरफ्तार

locationरीवाPublished: Sep 18, 2019 09:43:17 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

समान पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी से चल रही पूछताछ

Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

रीवा. घर में अकेली महिला को उसके देवर ने जिंदा जला दिया। महिला को मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिस पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस ने महिला के देवर को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना समान थाने के रतहरा की बताई जा रही है। शशि सिंह बनासर पति ऋषिदेव (32) मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई थी। बुरी तरह झुलसी महिला को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद से ससुराल वालों की संदिग्ध गतिविधियों पर परिजनों ने संदेह जताया था। मंगलवार की रात महिला के तहसीलदार ने बयान दर्ज किए जिस पर उन्होंने अपने देवर प्रकाश सिंह उर्फ अनुज पिता कृष्णपाल बनारस के द्वारा जिंदा जलाने की जानकारी दी। बताया कि देवर ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। महिला शोर मचाने लगी तो उसने पानी डालकर आग को बुझा दिया और बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले आया।
महिला के बयान के आधार पर समान थाने की पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने किस विवाद के चलते इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना से पूरा परिवार सकते में है। उक्त महिला पति और देबर के साथ घर में रहती थी। ससुर गांव में रहते थे और सास की मौत हो चुकी है। जिस समय घटना हुई उस समय देबर ही घर में मौजूद था।
पति से पुलिस ने की पूछताछ
उक्त महिला के पति को भी पुलिस ने मंगलवार की रात हिरासत में लिया था जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई। हालांकि पति ने घटना के संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार किया। महिला के बयान में पति का नाम नहीं आया जिसे सुबह उसे छोड़ दिया गया।
——————–
महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई थी जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने अपने कथन में देबर के द्वारा आग से जलाने की जानकारी दी है जिस पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिवपूजन मिश्रा, थाना प्रभारी समान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो