scriptअचानक से खफा हो गए प्रदेश के ये कैबिनेट मंत्री, जानिए क्या रही वजह | cabinet minister of the state suddenly became upset | Patrika News
रीवा

अचानक से खफा हो गए प्रदेश के ये कैबिनेट मंत्री, जानिए क्या रही वजह

बोले, नहीं चलेगा सौतेलापन, हर हाल में देना होगा अधिकार…

रीवाFeb 08, 2018 / 12:40 pm

Ajeet shukla

cabinet minister of the state suddenly became upset

cabinet minister of the state suddenly became upset

रीवा. विंध्य के साथ सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा। दूसरे विश्वविद्यालयों को बजट मिलता है तो अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को भी देना होगा। इसके लिए वित्त विभाग से बात की जाएगी।

स्थिति में सुधार करने का दिलासा
उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति में सुधार का दिलासा दिया है। विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन व कर्मचारियों के राष्ट्रीय सेमिनार के समापन में वह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
संबंधित विभाग से करेंगे बात
उद्योग मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में जो भी समस्या है। उसमें सुधार किया जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उदार दिल हैं। वह आपकी समस्या का समाधान जरूर करेंगे। इसके लिए वित्त विभाग से भी बात की जाएगी।
विश्वगुरु बनने समरसता है जरूरी
सेमिनार के विषय समरसता पर मंत्री ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाना है तो समरसता जरूरी है। क्योंकि यह सपना बिना समरसता के संभव नहीं है। समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित कर्मचारियों का यह सेमिनार इतिहास में दर्ज होगा।
सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम बनेगा राष्ट्रीय सेमिनार
कुलपति ने कहा कि यह कार्यक्रम इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल ने स्वागत उद्बोधन किया। प्रांतीय महासचिव रामलखन सिंह परमार ने कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं की ओर उद्योग मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
उपस्थित रहे 200 विवि के कर्मचारी
विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के समापन कार्यक्रम में भी करीब दो सौ विश्वविद्यालयों के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रजीत तिवारी, डॉ. कृष्णेंद्र कुमार मिश्रा, इंद्र कुमार परौहा, गंगा प्रसाद द्विवेदी, अनिरूद्ध तिवारी, ऋषिराज सिंह सहित अन्य कर्मचारी व संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो