scriptरिश्तों को दिया एक और मौका, 12 लोग फिर साथ रहने को हुए राजी | Camp at Family Counseling Center | Patrika News

रिश्तों को दिया एक और मौका, 12 लोग फिर साथ रहने को हुए राजी

locationरीवाPublished: May 27, 2019 01:16:11 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

पुलिस कंट्रोलरूम में परामर्श केन्द्र पर बुलाए गए थे 40 परिवार, शिविर में पहुंचे
 

Camp at Family Counseling Center

Camp at Family Counseling Center

रीवा. जरा सी बात पर दरकते रिश्ते और टूटते परिवारों को जोडऩे के साथ ही पति-पत्नी के रिश्तों की डोर बंधी रहे। कुछ ऐसे ही उद्देश्य को लेकर जिले की पुलिस ने ‘बिखरते रिश्तों को संवारे’ योजना के तहत विशेष शिविर शुरू किया है। पुलिस कंट्रोलरूम में रविवार को विशेष शिविर में जिलेभर से 40 परिवारों को बुलाया गया था। जिसमें 15 परिवार पहुंचे। पति-पत्नी के बीच होने वाले विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कंट्रोल रूम में शिविर का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से दोनों परिवारों को समझाइश देकर विवादों को हल करने का प्रयास किया गया। शिविर में आईजी चंचल शेखर, एसपी आबिद खान मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे प्रकरणों को परिवार परामर्श केंद्र व पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों की मदद से समझाइश दी गई। शिविर में 12 परिवार आपस में साथ रहने को राजी हो गए। उन्होंने मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आईजी ने भी शिविर में परिवारों से कहा कि घर के छोटे-मोटे विवाद आपसी रजामंदी से सुलझा लिए जाएं। कई बार इन विवादों के चलते दो परिवार उजड़ जाते हैं। मामला दर्ज होता है और बाद में दोनों परिवार सालों तक भटकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से संयुक्त परिवार की परंपरा रही है और उसी के कारण परिवार उन्नति करता है।
1- आठ माह में ही रिश्तें में आयी दरार
कंट्रोलरूम में आयोजित शिविर में पहले दिन आठ माह पहले का एक ऐसा प्रकरण पहुंचा कि लोग दंग रह गए। मामूली सी बात पर दूल्हा ने दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे दुल्हन के गाल पर उंगलियों के निशान बन गए। समझौता शुरू हुआ तो दूल्हा पक्ष ने तर्क दिया कि सालियों ने भद्दा मजाक किया, जिससे लड़का नाराज हो गया। जिससे दोनों के बीच रिश्तों में दरार आ गई। मामला थाने से परामर्श केन्द्र तक पहुंचा। शिविर में दोनों एक दूजे के साथ रहने को राजी हो गए।
2- एक ही शहर में किराए पर पति-पत्नी
शहर में एक शिक्षक परिवार के बीच रिश्तों में मामूली कहासुनी को लेकर दरार आ गयी। जिससे दोनों शहर में ही किराए के मकान में अलग-अलग रहने लगे। चार साल के बच्चे के साथ पत्नी अलग रहने लगी। जबकि पति शिक्षक अलग रहता था। मामला जब विशेष शिविर में पहुंचा तो अधिकारियों के समझाइश के बाद दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए।
3- किचेन में रहने को कहते हैं..
ससुराल के लोग गर्भवती महिला को किचेन में रहने को कहते हैं। जिससे पति-पत्नी के बीच रिश्तों में दरार आ गई। गर्भवती महिला मायके रहने लगी। समझाइश के बाद दोनों परिवार एक दूसरे के साथ रहने को राजी हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो