scriptकॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाह शिक्षकों को फिर से मिलेगा मौका, जानिए क्या है मजबूरी | careless teacher will again evaluate | Patrika News

कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाह शिक्षकों को फिर से मिलेगा मौका, जानिए क्या है मजबूरी

locationरीवाPublished: Mar 19, 2019 01:26:44 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

मंडल ने पिछले वर्ष 160 से ज्यादा शिक्षकों पर लगाया था अर्थदंड

RBSE board exams

boards exams

रीवा. बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 20 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की लिस्ट तैयार की गई है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक को केन्द्र बनाया गया है। लिस्ट में कई ऐसे मूल्यांकनकर्ताओं के नाम हैं जिन पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गलत मूल्यांकन करने पर अर्थदंड लगाया था। सभी को नोटिस जारी कर अर्थदंड जमा करने के लिए गया है। उन्हीं शिक्षकों पर दोबारा मूल्यांकन कार्य में लगाने से इस वर्ष भी गड़बडिय़ां होने की संभावना बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया था। यहां जबलपुर से बोर्ड परीक्षा की कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई थी। मूल्यांकनकर्ताओं ने लापरवाही से कॉपियां जांची थी। मामला पकड़ में आने पर ऐसे करीब 160 मूल्यांकनकर्ताओं पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रति नंबर 25 रुपए अर्थदंड लगाया था।
पुनर्गणना में सामने आया मामला
परिणाम जारी होने के बाद जब छात्रों ने पुनर्गणना के लिए आवेदन किया तो लापरवाही सामने आई। नंबर जोडऩे में मूल्यांकनकर्ताओं ने लापरवाही की थी। कई छात्रों के 10 से ज्यादा अंक बढ़े। कुछ के 1-2 नंबर बढ़े। ऐसे मूल्यांकनकर्ताओं पर 25 रुपए से 1300 रुपए तक मंडल ने अर्थदंड लगाया था।
नंबर जोडऩे में की थी लापरवाही
मूल्यांकनकर्ता नंबर जोडऩे में लापरवाही कर रहे हैं। जिसकी वजह से छात्रों को नुकसान उठाना पड़ता है। कई छात्र अनुत्तीर्ण हो जाते हैं तो कई का प्रतिशत कम हो जाता है। बाद में उन्हें परेशान होना पड़ता है। पुनर्गणना के लिए आवेदन करते हैं। तब जाकर उन्हें राहत मिलती है। इसके लिए उन्हें भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
गणित में की थी लापरवाही
मूल्यांकन केन्द्र के परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक एवं मुख्य परीक्षक को १३२५ रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। इसी प्रकार डॉ. राजेश सिंह, चिदानंद पाठक एवं प्रदीप सिंह को अर्थदंड नोटिस जारी की गई है। इन्होंने हायर सेकंडरी की मैथ की कापी जांचने में लापरवाही की थी।
अंग्रेजी में इन्होने की थी गलती
वंदना तिवारी, महिपाल सिंह एवं प्रतिभा, डॉ. कृष्णा तिवारी, दिव्या दुबे, प्रदीप सिंह पर अर्थदंड लगाया गया है। डॉ. एनपी सिंह, आरएस पाटिल, मणिपाल सिंह पर अर्थदंड लगाया गया है। अंग्रेजी विषय के मूल्यांकन में लापरवाही की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो