scriptजनगणना-2021 : पहले चरण में परिवार के आधार पर तैयार की जाएगी मकान सूची, तीन प्रकार के होंगे परिवार | Census -2021: House list will be prepared on the basis of family | Patrika News

जनगणना-2021 : पहले चरण में परिवार के आधार पर तैयार की जाएगी मकान सूची, तीन प्रकार के होंगे परिवार

locationरीवाPublished: Feb 22, 2020 12:33:45 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

जिले में जनगणना-2021 की प्रारंभिक तैयारियां जोरों पर चल रही है। जनणना के प्रारंभिक चरण में मकानों की सूची बनाने का कार्य एक मई से 14 जून 2020 तक किया जाएगा

Census -2021: House list will be prepared on the basis of family in the first phase

Census -2021: House list will be prepared on the basis of family in the first phase

रीवा. जिले में जनगणना-2021 की प्रारंभिक तैयारियां जोरों पर चल रही है। जनणना के प्रारंभिक चरण में मकानों की सूची बनाने का कार्य एक मई से 14 जून 2020 तक किया जाएगा। इसके लिए गणना दल गठित कर दिए गए। इन दलों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्टर बसंत कुर्रे ने किया।
जानकारियां ऑनलाइन की जाएंगी दर्ज
जनगणना शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना निर्देशालय के गाइड लाइन के अनुसार समयबद्ध तरीके से जनगणना कार्य पूरा करायें। सभी जानकारियां ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। जनगणना की प्रारंभिक तैयारी के लिए मकानों की सूची मई तथा जून माह में तैयार की जायेगी। इसके लिए ब्लाक बनाकर मकानों को सूचीबद्ध करें।
सामान्य परिवार सहित बेघर परिवारों की होगी गणना
जनगणना कार्य का प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर विनोद कुमार दुबे ने मकान सूचीकरण से संबंधित सभी बिन्दुओं की जानकारी दी। परिवार के आधार पर मकान सूची तैयार की जाएगी। परिवार तीन प्रकार के होते हैं इसमें सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार तथा बेघर परिवार शामिल हैं। मकान सूची बनाने में बेघर परिवारों की गणना नहीं होगी उसके लिए अलग से गणना की जाएगी। मकान सूचीकरण में सभी घरों अनाथालय, छात्रावास, वृद्धआश्रम, वोर्डिंग हाउस, जेल तथा पेइंग गेस्ट शामिल रहेंगे।
पंजीकृत होने पर पेइंग गेस्ट परिवार
पंजीकृत होने पर ही पेइंग गेस्ट को परिवार के सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। उन्होंने जनगणना ब्लाक बनाने, मकानों में नंबर अंकित करने तथा छूटे मकानों को दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
ऑनलाइन होगा एनपीआर
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर दिलीप कुमार साहू ने मकान सूचीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने, ऑनलाइन जानकारियां दर्ज कराने तथा जनगणना की सावधानियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 17 से 18 फरवरी तक राजस्व अधिकारियों तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह 19 एवं 20 फरवरी को नगरीय निकाय के अधिकारियों को जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो