जब साफ सुथरी होगी राजनीति, तभी उन्नति करेगा देश
वर्तमान में भ्रष्ट राजनीति की वजह से देश का विकास नहीं हो रहा है। आए दिन भ्रष्टाचार सुनने को मिलते है। जो पैसा जनता के हित में लगना चाहिए था वह नेताओं की झोली में पहुंच रहा है। यही कारण है कि देश का विकास अवरुद्ध हो रहा है। जब राजनीति साफ-सुथरी होगी तो देश अपने आप उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। पत्रिका का यह अभियान बदलाव की एक मिशाल बनेगा। इस अभियान के माध्यम से लोग भी परिवर्तन के लिए प्रेरित होंगे।

अभियान के बारे में लोगों ने दिखाई जिज्ञासा
पत्रिका चेंजमेकर अभियान के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद लोगों को भी इस अभियान के बारे में जानकारियां दी गई। जिन लोगों तक यह अभियान नहीं पहुंच पाया था उनको भी पत्रिका की इस मुहिम से अवगत कराया गया। लोगों ने अभियान को लेकर जिज्ञासा दिखाई और इस अभियान को बहुत अच्छा बताया। लोगों का कहना था कि सब राजनीति में घुसकर भ्रष्टाचार में डूब जाते है लेकिन पत्रिका ने पहली बार ऐसा अभियान शुरू किया जिसमें राजनीति की गंदगी साफ होगी।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान सदस्यों ने एक-एक नामों पर चर्चा की। प्रत्येक नाम पर विचार करना काफी कठिन था और जब तक उक्त नाम के बारे में सारी जानकारी एकत्र नहीं होगी तब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। उनके बारे में कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से चेंजमेकर में शामिल कुछ नामों को अमान्य किया गया। उक्त लोगों को वालेंनटियर के रूप में काम करवाने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया है।