script

दोपहर में धूप, रात में झमाझम बारिश

locationरीवाPublished: Mar 14, 2019 12:31:58 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

रात करीब सात बजे आधे घंटे तक हुई बारिश, किसानोंं की चिंंता बढ़ी

change weather rimjhim rain

change weather rimjhim rain

रीवा. शहर सहित पूरे जिले में बुधवार की रात झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक पानी गिरता रहा। नालियां फुल रहीं और सड़क पर पानी बह रहा था। इससे पहले सुबह अच्छी धूम खिली, दोपहर में भी धूप खिली रही लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। रात करीब सात बजे अचानक बादल बरसने लगे। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश जारी रहेगी। बारिश से किसानों को फिलहाल ज्यादा नुकसान नहीं है वावजूद इसके किसानों की चिंता बढ़ गई है और उनको ओले का भय सता रहा है। क्योंकि इस समय यदि ओले गिरे तो पूरी फसल चौपट हो जाएगी।

हफ्ते भर बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक जिले में करीब हफ्तेभर प्रतिदिन बारिश होगी। 19 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के करीब बना रहेगा। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। 18 एवं 19 मार्च को गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

फसलों के लिए अमृत साबित होगी बारिश
कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा के मौसम वैज्ञानिक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत साबित होगी। बताया कि बारिश न तो बहुत ज्यादा हुई और न ही कम। फसल की जरूरत के मुताबिक बारिश हुई है। बताया की गेंहू, चना, सरसौ में इस समय दाने पड़ रहे हैं। पानी मिलने के वजह से उनमें अच्छे फल लगेंगे, सूखेंगे नहीं। मौसम में गर्मी भी नियंत्रित रहेगी। खेत में नमी बनी रहेगी और फसलों के दाने मोटे होंगे। मसूर की फसल को थोड़ी दिक्कत होगी। इसलिए कि मसूर की फसल कट रही है। कुछ फसलें कटकर खेत में पड़ी हुई हैंं। ऐसे में पानी पडऩे से फसल खराब होगी।

जाम नालियों में भरा पानी
शहर की ज्यादातर नालियां कचरे से जाम हैं। बुधवार को पानी गिरा तो नालियां में पानी भर गया। पानी भरने की वजह से व्यापारियों एवं आम लोगों को आने वाले दिनों में दिक्कत होगी। कचरा सड़ेगा, जिससे चारों ओर बदबू फैलेगी। गर्मी के दिन में यह हालत है। बरसात में तो और ज्यादा दिक्कत होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो