scriptकांग्रेस का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है, झूठ की राजनीति इसे नहीं डिगा पाएगी | Congress has a history of struggle and sacrifice | Patrika News

कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है, झूठ की राजनीति इसे नहीं डिगा पाएगी

locationरीवाPublished: Sep 16, 2019 12:47:08 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं पंचायत मंत्री ने किया संवाद, युवाओं ने कहा बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार के बढ़ाए जाएं अवसर

Congress has a history of struggle and sacrifice

Congress has a history of struggle and sacrifice

रीवा. कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोडऩे के लिए युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। श्यामशाह मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में आयोजित किए गए इस युवा संवाद में लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सहित अन्य ने युवाओं के साथ चर्चा की।
कार्यक्रम के शुरुआत में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म युवाओं को दिखाई गई, जिसमें आजादी के संघर्ष से लेकर अब तक पार्टी के संघर्षों को बताया गया। इसमें रीवा शहर से लेकर जिले के विभिन्न आंदोलनों एवं कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान कांग्रेस की उपलब्धियों की सीडी का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सज्जन सिंह वर्मा से जुड़े घटनाक्रमों को भी प्रमुखता से दिखाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का त्याग, संघर्ष और बलिदान का इतिहास रहा है। इसके बारे में कार्यकर्ताओं और युवाओं को जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय झूठ और फरेब की राजनीति देश में हावी होने लगी है, कांग्रेस इससे लडऩे के लिए भी तटस्थ है। आने वाला समय कांग्रेस का ही होगा।
वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहंचाएं और लोगों के बीच जो झूठी जानकारी विपक्षियों द्वारा दी जा रही है उस भ्रम को भी दूर करें। जो डाक्यूमेंट्री दिखाई गई, उसमें ही कांग्रेस का पूरा सार समाहित होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इतनी जानकारी जिसे बता दी जाएगी वह उसके मन से भ्रम दूर होगा।
राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि युवा जिस कार्य को ठान लेते हैं, वह जरूर सफल होता है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाया जाए। कहा कि जो डाक्यूमेंट्री दिखाई गई है, इसे युवा समझें और उन लोगों को बताएं जो कहते है 60 वर्ष में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।
राजीव गांधी का सपना हो रहा साकार
पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर युवाओं के बीच कार्यक्रम बेहतर संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव की इच्छा थी कि पंचायतों को सशक्त बनाया जाए। महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले। आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतों के चुनावों में युवाओं और महिलाओं को अधिक संख्या में जीत मिले, इसके लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। मंत्री ने कहा कि युवाओं का संकल्प परिणाम तक जरूर ले जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो