कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
शहर पहुंचने पर सिंधिया का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अमहिया पहुंचने पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि अच्छे नारे लगाए गए। इस दौरान युवाओं ने तस्वीरें भी उनके साथ ङ्क्षखचवाई।

गुरुवार को हर क्षेत्र के लोगों के साथ करेंगे संवाद
सिंधिया १२ जुलाई को शहर के चोरहटा में स्थित रेड कार्पेट मैरिज गार्डन में कार्यकर्ताओं सहित समाज के हर तबके के साथ संवाद करेंगे। वह भाजपा सरकार को घेरने के लिए सुझाव मांगेंगे साथ ही संगठन के साथ लोग कैसे जुडें यह भी पूछेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से कांग्रेस नेता जयंत खन्ना के आवास पर व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद ११ से १२ बजे तक चुनाव अभियान समिति की बैठक लेंगे। १२ से साढ़े १२ बजे तक प्रेस कांफ्रेंस, इसके बाद नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति, जनजाति, किसानों, पेंशनर्स, एनजीओ, साहित्यकारों आदि के साथ १५-१५ मिनट मिलने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सायं पांच बजे तक कार्यक्रम आयोजित करने के बाद वह शहडोल के लिए रवाना होंगे।