scriptबसपा को एक और झटका मृगेन्द्र सिंह ने कांग्रेस का हाथ थामा | congress news rewa | Patrika News

बसपा को एक और झटका मृगेन्द्र सिंह ने कांग्रेस का हाथ थामा

locationरीवाPublished: Mar 21, 2019 01:47:37 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

congress news rewa

congress news rewa

रीवा. एक-एक करके बसपा के नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते जा रहे हैं। पूर्व विधायकों एवं पूर्व सांसद देवराज सिंह के बाद अब विधानसभा में मऊगंज से बसपा के उम्मीदवार रहे मृगेन्द्र सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनको भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सिंह ने हाल ही में बसपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया था तभी से राजनीतिक हलकों में मृगेन्द्र सिंह के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन उन तमाम अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बुलावे पर एड. मृगेन्द्र सिंह ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुखिया कमलनाथ से उनकी ताजा राजनीति पर चर्चा भी हुई। उल्लेखनीय है कि अपनी सादगी और सरल व्यवहार से जनता के बीच में कम समय में ही अलग पहचान बनाने वाले सिंह ने बसपा की टिकट पर २८ हजार से भी अधिक वोट हासिल करते हुए दिग्गजों का ध्यान आकर्षित किया था। हालांकि वे तीसरे नंबर थे। बाहरहाल उनके कांग्रेस में चले जाने पर बसपा को एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो