scriptभाजपा सांसद के गर्भ निरोधक वाले बयान पर बवाल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घर पर घेरा | controversy of bjp leader madhya pradesh | Patrika News

भाजपा सांसद के गर्भ निरोधक वाले बयान पर बवाल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घर पर घेरा

locationरीवाPublished: Sep 07, 2018 05:07:03 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

बयान के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, आईजी ने दी समझाइश

rewa

controversy of bjp leader madhya pradesh

रीवा। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है। राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण की व्याख्या करते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस की ही देन है। व्यभिचार, अपराध, भ्रष्टाचार इनकी नीयति रही है। इस पार्टी के कार्यक्रमों के बाद बोरों में गर्भ निरोधक बरामद किए जाते रहे हैं। जिससे इनके क्रिया कलाप को समझा जा सकता है। रेप की संस्कृति इन्होंने ही फैलाई है।
हत्या, तस्करी सब कांग्रेस की देन है। रीवा में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि अय्याशी, हरामखोरी, ब्लैकमेलिंग जैसी संस्कृति कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि देश का इस समय माहौल खराब करने का प्रयास भी कांग्रेस की देन है। एससीएसटी एक्ट को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही प्रदर्शन कर रहे हैं। नेहरू, इंदिरा से लेकर अब तक के नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
भाजपा में भी बढ़ सकता है व्यभिचार
कांग्रेस पर आरोप लगा रहे सांसद से भाजपा नेताओं के दागी होने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि भाजपा में भी यह संस्कृति हावी हो सकती है। इसकी शुरुआत कांग्रेस ने की है, जिसका असर आने वाले समय में सब पर पड़ेगा। ऐसे लोग भाजपा में भी हो सकते हैं।
बयान पर मचा बवाल, युकां ने किया प्रदर्शन
सांसद द्वारा विवादित बयान देने की खबर जैसे ही सामने आई कुछ देर के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन में स्थित आवास का घेराव कर दिया। बढ़ते बवाल को देखते हुए आईजी उमेश जोगा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कारण पूछा। युकां के दिवाकर द्विवेदी, विनोद शर्मा सहित अन्य ने कहा कि जब तक सांसद माफी नहीं मांगेंगे तब तक वह प्रदर्शन करेंगे। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से भी असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। जिस पर आईजी ने भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि किसी के घर के भीतर इस तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद आईजी ने सांसद से मिलकर बात की तो उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं की है, कुछ घटनाओं को लेकर सामान्य बात कही है। आईजी ने यह बात प्रदर्शनकारियों को बताई और कहा कि यहां अनुमति नहीं दी जाएगी। सांसद के विरोध में नारेबाजी करते हुए युकांइयों ने कहा है कि पूरे जिले में सांसद का पुतला फूकेंगे।
युकां नेता कहा, पुराना पागल है
सांसद की असंसीय टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इनके नेताओं ने भी शब्दों की सीमा का ध्यान नहीं रखा। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने कहा है कि सांसद उनके गांव के क्षेत्र के हैं, वह पुराने पागल हैं, इस वजह से ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए गांवों में जाएंगे तो इनसे जवाब मांगा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो