scriptसहकारी समितियां नहीं दे रहीं दो करोड़, 1200 लीटर केरोसिन का आवंटन निरस्त | Cooperatives do not give up 2 million | Patrika News

सहकारी समितियां नहीं दे रहीं दो करोड़, 1200 लीटर केरोसिन का आवंटन निरस्त

locationरीवाPublished: Jun 06, 2019 11:45:57 am

Submitted by:

Rajesh Patel

जिले में हर माह 9 लाख लीटर केरोसिन की खपत, जून माह में सिरमौर, जवा, त्योंथर सहित अन्य कई दुकानों पर केरोसिन का वितरण प्रभावित

Kerosene

Kerosene

रीवा. जिले में केरोसिन की वितरण व्यवस्था सेवा सहकारी लीड समितियों और डीलरों के मनमानी की भेंट चढ़ गई है। डीलर की लापरवाही इस कदर है कि जून माह का 1200 लीटर केरोसिन डीपो से समय से उठाव नहीं किया जिससे निरस्त कर दिया गया। जिससे हजारों उपभोक्ताओं को केरोसिन नहीं मिल सकेगा। मामले में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने डीलर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हर माह 9 लाख लीटर की खपत
जिले में 912 राशन दुकानों पर केरोसिन की आपूर्ति के लिए दस डीलरों को जिम्मेदारी दी गई है। राशन दुकानों पर हर माह ९ लाख लीटर से अधिक केरोसिन की खपत है। केरोसिन वितरण के लिए हर माह की 20 तारीख तक दुकानों पर केरोसिन की आपूर्ति के लिए डेडलाइन निर्धारित है। उदाहरण के तौर पर जून माह में वितरण होने वाले केरोसिन को बीते मई माह में 20 तारीख तक दुकानों पर पहुंच जाता है। लेकिन, इस बार सिरमौर, जवा, त्योंथर सहित अन्य क्षेत्र का डीलर 1200 लीटर केरोसिन का उठाव नहीं किया। जिससे सैकड़ों राशन दुकानों पर केरोसिन की आपूर्ति नहीं हो सकी है।
समय से उठाव नहीं होने के कारण निरस्त हुआ आवंटन
उठाव नहीं होने के कारण बारह सौ का आवंटन निरस्त कर दिया गया। जिससे हजारों की संख्या में उपभोक्ताओं को केरोसिन नहीं मिल सकेगा। मामले में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेन्द्र ङ्क्षसह ने डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके अलावा एक अन्य डीलर की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस तरह से फील्ड में आठ डीलर ही सक्रिय हैं।
समितियां नहीं दे रहीं 2 करोड़ रुपए
जिले में सेवा सहकारी समितियों ने केरोसिन की राशि डीलरों को नहीं दे रहीं हैं। डीलरों के क्लेम के अनुसार मई माह में 2.50 करोड़ रुपए बकाया था। जबकि जून माह में करीब दो करोड़ रुपए समितियां केरोसिन की राशि नहीं दे रही हैं। जिससे जिले में केरोसिन का वितरण प्रभावित हो गया है।
डीलर के द्वारा समय से केरोसिन का उठाव नहीं किए जाने के कारण आवंटन लैप्स हो गया है। इसके लिए संबंधित डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो