scriptकोरोना के नए स्टेन पर चिकित्सा विशेषज्ञ ने दी अहम जानकारी, आप भी जानिए | corona updates, Dr Manoj Indurkar Rewa | Patrika News

कोरोना के नए स्टेन पर चिकित्सा विशेषज्ञ ने दी अहम जानकारी, आप भी जानिए

locationरीवाPublished: Apr 12, 2021 10:06:32 am

Submitted by:

Mrigendra Singh

– मरीजों का तेजी से घट रहा आक्सीजन लेवल, अचानक हो रही तबियत खराब, पेट दर्द और दस्त के लक्षण पहले आते हैं

rewa

corona updates, Dr Manoj Indurkar Rewa


रीवा। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रीवा में तेजी के साथ बढ़ रहा है। पूर्व की तुलना में इस बार मरीजों की हालत भी अधिक गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में समय पर उपचार देना चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। नए स्टेन के मरीजों में प्रारंभिक लक्षण भी इस बार अलग बताए जा रहे हैं। रीवा में मेडिकल कालेज के संजयगांधी अस्पताल के साथ ही जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भी उपचार दिया जा रहा है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थितियां और उनके समाधान को लेकर मेडिकल कालेज रीवा के डीन डॉ. मनोज इंदुरकर से सीधी बात-
सवाल- कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके उपचार की क्या व्यवस्थाएं हैं ?
जवाब- यह सही है कि मार्च के आखिरी दिनों से अब तक लगातार नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आवश्यकता के अनुसार फिलहाल उपचार की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। संजयगांधी अस्पताल में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। प्रोटोकाल के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं।

सवाल- रेमडिसिविर इंजेक्शन की क्या स्थिति है, कितने मरीजों को आवश्यकता है?
जवाब- जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसी के अनुसार दवाओं की भी जरूरत है। जबलपुर दवाओं की खेप आ गई है। जल्द ही रीवा आएगी और मरीजों को आवश्यकता पर डोज देंगे।

सवाल- आक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति क्या है?
जवाब- अस्पताल में आक्सीजन के 440 बेड हैं। अभी मेडिसीन वार्ड में ही आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं। मरीज बढऩे पर और जरूरत होगी। फिलहाल इसकी समस्या नहीं है।

सवाल- नए स्टेन के मरीजों का प्रतिशत क्या है, इनके लक्षण कैसे होते हैं ?
जवाब- नए स्टेन के भी मरीज आ रहे हैं। यह अधिक खतरनाक है। मरीजों का आक्सीजन लेवल तेजी के साथ घट रहा है। कई मरीजों ने बताया है कि उन्हें पहले पेट दर्द और पतला दस्त आया था। इसके बाद श्वांस, खासी, बुखार आदि के लक्षण आते हैं।

सवाल- इस बार रिकवरी की स्थिति कैसी है?
जवाब- अभी जिस तरह से गंभीर मरीज आ रहे हैं, उससे रिकवरी की स्थिति कुछ दिन बाद स्पष्ट होगी। वेंटीलेटर के मरीज भी ठीक हो रहे हैं। कुछ की अचानक तबियत खराब हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो