scriptआग से खलिहन में रखी फसल जली, मवेशी झुलसे | Crop loss in the fire, cattle scorched | Patrika News

आग से खलिहन में रखी फसल जली, मवेशी झुलसे

locationरीवाPublished: Apr 25, 2019 12:42:06 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

Crop loss in the fire, cattle scorched

Crop loss in the fire, cattle scorched

रीवा. खलिहान में रखी फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से फसल पूरी तरह जल गई। वहीं समीप ही बंधे मवेशी भी झुलस गए। घटना रीवा जिले के मऊगंज कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप की है। उमेश द्विवेदी निवासी मऊगंज ने बैंक के बगल में खलिहान बनाया था जहां उनकी फसल रखी थी। अचानक खलिहान में आग लग गई। जानकारी देने के बाद भी दमकल आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा।
दोपहर तेज हवाओं के चलते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते खलिहान में रखी पूरी फसल धू-धू कर जलने लगी। समीप ही मवेशी बंधे हुए थे जो आग से बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
लू लगने से वृद्ध की मौत, मिला शव
सड़क के किनारे बुधवार की दोपहर वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्ट्या लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मनगवां बाजार में पिछले सप्ताह भर से वृद्ध विक्षिप्त अवस्था में घूम रहा था। बुधवार की दोपहर वह मनगवां के बनारस चौराहे के समीप मृत अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर में काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई तब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवा दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो